- Hindi News »
- World »
- Balen Shah Resigns To Contest Nepal Parliamentary Elections Against Kp Sharma Oli
काठमांडू के मेयर बालेन शाह का बड़ा दांव; इस्तीफा देकर केपी शर्मा ओली को दी चुनौती, बनेंगे PM उम्मीदवार
- Written By: अमन उपाध्याय
Balen Shah Resignation: काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने संसदीय चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया है। वह RSP में शामिल होकर पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे।

केपी शर्मा ओली और बालेन शाह, कॉन्सेप्ट फोटो
Nepal News In Hindi: नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। काठमांडू के चर्चित मेयर बालेन शाह ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। बालेन अब 5 मार्च को होने वाले आगामी संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की ओर से प्रधानमंत्री पद के मुख्य चेहरे के रूप में ताल ठोकेंगे।
सूत्रों के अनुसार, बालेन करीब तीन हफ्ते पहले ही पार्टी में शामिल होने का मन बना चुके थे लेकिन मेयर पद छोड़ने के बाद अब वे औपचारिक रूप से पार्टी का हिस्सा बन गए हैं। विशेष बात यह है कि RSP ने बालेन शाह को आगामी चुनाव के लिए अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
ओली के गढ़ में बड़ी चुनौती
बालेन शाह ने नेपाल की राजनीति के दिग्गज नेता और चार बार प्रधानमंत्री रह चुके केपी शर्मा ओली को उनके अपने गढ़ में चुनौती देने का फैसला किया है। बालेन पूर्वी नेपाल के कोशी प्रांत के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यह क्षेत्र लंबे समय से ओली और उनकी पार्टी का मजबूत किला माना जाता है। बालेन के इस कदम ने नेपाल के आगामी संसदीय चुनाव को बेहद दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द ईरान छोड़ें भारतीय… भारत सरकार ने जारी किया ‘इमरजेंसी अलर्ट’, यात्रा न करने की भी सलाह
इजरायली मिसाइलों ने उड़ाया ईरान का पेट्रोकेमिकल प्लांट; हमले के बाद नेतन्याहू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, सामने आई डराने वाली तस्वीरें
Alert! धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में सोमवार को दिखेगा असर; कितना बड़ा है खतरा
इस्तीफा देना क्यों था अनिवार्य?
नेपाल के चुनावी कानूनों के अनुसार, यदि कोई भी वर्तमान निर्वाचित प्रतिनिधि संसदीय चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसे पहले अपने वर्तमान पद से इस्तीफा देना होता है। इसी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए बालेन ने अपना कार्यकाल पूरा होने से साढ़े एक साल पहले ही पद छोड़ दिया। उन्होंने साल 2022 के स्थानीय चुनावों में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में बड़े-बड़े राजनीतिक दलों को हराकर जीत हासिल की थी, जिससे उनकी लोकप्रियता का ग्राफ काफी बढ़ गया था।
Gen-Z का समर्थन और राजनीतिक सफर
बालेन शाह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंधों के खिलाफ युवाओं (Gen-Z) के विरोध के कारण केपी शर्मा ओली को 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था तब युवाओं ने बालेन से कार्यवाहक सरकार संभालने की अपील की थी। हालांकि, बालेन ने तब कार्यवाहक पीएम बनने से इनकार कर दिया था। उनका मानना था कि वे एक पूर्ण चुनाव लड़कर लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता के शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:- ‘चाइनीज हार्वर्ड’ के आगे असली Harvard भी फेल! ऐसा क्या किया कि बन गई दुनिया की नंबर वन यूनिवर्सिटी?
अन्य मेयर भी रेस में शामिल
बालेन शाह के अलावा नेपाल के कुछ अन्य लोकप्रिय मेयर भी राष्ट्रीय राजनीति में कदम रख रहे हैं। भरतपुर की मेयर रेणु दाहाल और धरान के मेयर हरका साम्पांग ने भी 5 मार्च के संसदीय चुनावों में उतरने के लिए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
Balen shah resigns to contest nepal parliamentary elections against kp sharma oli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
Jun 08, 2026 | 04:27 PMनासिक में 19 जून को समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित होंगे निलेश और धनश्री गायकवाड
Jun 08, 2026 | 04:25 PMPositive Energy For Wealth: घर से तुरंत निकाल दें ये चीजें, वरना बनी रहेगी पैसों की तंगी
Jun 08, 2026 | 04:23 PMराज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर येवला में राष्ट्रवादी कार्यकर्ता हुए नाराज़,चर्चा में थे भुजबल पर बाजी मार गये जैन
Jun 08, 2026 | 04:22 PMदिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने भरी हुंकार; खरगे ने बताया फुल प्लान
Jun 08, 2026 | 04:16 PMमुंबई के छात्रों के लिए सुनहरा मौका! फ्री में सीखें कुस्ती और जिम्नास्टिक, मिलेगा मुफ्त नाश्ता; ऐसे करें आवेदन
Jun 08, 2026 | 04:15 PMखान सर को राहत या जेल? अग्रिम जमानत पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, कोचिंग-अस्पताल पर भी लटकी तलवार!
Jun 08, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














