Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल में गिर जाएगी बालेन शाह की सरकार…एक ही महीने में आई गृह मंत्री के इस्तीफे की नौबत, मचा हड़कंप

Nepal Political Crisis: नेपाल की बालेन शाह सरकार के पहले ही महीने में गृह मंत्री सुदन गुरुंग पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लग गए हैं। विपक्षी दलों ने गुरुंग के इस्तीफे की मांग को लेकर मोर्चा खोला।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 21, 2026 | 12:59 PM

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nepal Shareholding Controversy: बालेन शाह के नेतृत्व में भारी बहुमत से बनी सरकार पहले ही महीने में विवादों में घिरती नजर आ रही है। मार्च के अंत में सत्ता संभालने वाली इस सरकार के एक अहम मंत्री सुदन गुरुंग पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।

मामला उस समय तूल पकड़ गया जब यह आरोप सामने आया कि सुदन गुरुंग ने विवादित व्यवसायी दीपक भट्ट से जुड़ी कंपनियों में निवेश किया है। दीपक भट्ट पहले मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल जा चुके हैं, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील बन गया है। आरोप है कि गुरुंग के पास स्टार माइक्रो इंश्योरेंस और लिबर्टी माइक्रो इंश्योरेंस जैसी कंपनियों में शेयर हैं, जो भट्ट से जुड़ी बताई जा रही हैं।

विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। नेपाली कांग्रेस समेत कई दलों और नागरिक समाज संगठनों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता देवराज चालिसे ने कहा कि मंत्रियों की संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है, और ऐसे मामलों की जांच तथ्यों और सबूतों के आधार पर होनी चाहिए। उनका कहना है कि लोकतंत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए गृह मंत्री को या तो इस्तीफा देना चाहिए या उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Hungary के भावी प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार की बड़ी चेतावनी… देश में आते ही गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू

पाकिस्तान का खेल खत्म…ईरान से सीधी बातचीत के लिए तैयार हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- जरूरत पड़ी तो मिलने जाऊंगा

Iran शांति वार्ता पर संकट: ट्रंप की धमकियों और होर्मुज नाकेबंदी पर गालिबाफ ने दिया करारा जवाब

ईरान पर परमाणु हमले के लिए तैयार थे ट्रंप! सेना प्रमुख के इनकार से टला अटैक, पूर्व CIA अधिकारी के दावे से बवाल

सुदन गुरुंग के इस्तीफे की मांग तेज

वहीं राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र लिंगडेन ने भी सरकार से इस पूरे मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार और सत्ताधारी दल को यह साफ करना चाहिए कि वह इस मुद्दे पर क्या रुख रखते हैं और गृह मंत्री को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

नागरिक संगठनों ने भी इस मामले में आवाज उठाई है। GenZ रेड फोर्स नेपाल ने नैतिक आधार पर सुदन गुरुंग के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उनका पद पर बने रहना जनता के विश्वास को कमजोर कर सकता है और जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर सकता है।

नेपाली गृहमंत्री ने दी सफाई

हालांकि, बढ़ते दबाव के बीच सुदन गुरुंग ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी वित्तीय जानकारी नहीं छिपाई है और शेयर बाजार में उनका निवेश करीब 20 मिलियन रुपये है, जिसकी पूरी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है।

यह भी पढ़ें- Hungary के भावी प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार की बड़ी चेतावनी… देश में आते ही गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू

इस बीच प्रधानमंत्री बालेन शाह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस विवाद को कैसे संभालती है और क्या गृह मंत्री के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं। 

Balen shah govt controversy sudan gurung money laundering allegations nepal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2026 | 12:59 PM

Topics:  

  • Balen Shah
  • Nepal
  • Nepal Politics
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.