ढाका ने फ्लाइट से वापसी की मांग ठुकराई तो पैदल लौटेंगी हसीना? बॉर्डर पर 50 लाख समर्थकों को जुटाने का दावा

Sheikh Hasina 16 December: शेख हसीना के सहयोगी आरिन ने दावा किया कि उनके स्वागत में अवामी लीग 50 लाख समर्थकों को जुटाकर पेट्रापोल-बेनापोल सीमा से ढाका तक इंसानी कतार बनाएगी।
sheikh hasina
शेख हसीना(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शेख हसीना के सहयोगी अबू ओबैदाह आरिन ने उनके पैदल बांग्लादेश लौटने की संभावना जताई है।

  • हसीना के प्रवक्ता ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना का ऐलान किया था।

  • अवामी लीग के सहयोगी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर नौ संभावित रास्तों की पहचान का दावा किया है।

  • आरिन के मुताबिक, पार्टी हसीना के स्वागत के लिए 50 लाख समर्थकों को जुटा सकती है।

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश वापसी को लेकर एक नया दावा सामने आया है। कहा जा रहा है कि अगर उनके लिए भारत से ढाका तक हवाई यात्रा का इंतजाम नहीं होता है, तो वह पैदल ही भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके अपने देश पहुंचने की कोशिश कर सकती हैं। उनकी पार्टी अवामी लीग भी इस मौके पर बड़े स्तर पर समर्थकों को इकट्ठा करने की तैयारी में जुटी है। 

अवामी लीग का दावा है कि हसीना के स्वागत के लिए लाखों लोग सीमा पर पहुंच सकते हैं। यह जानकारी उनके करीबी सहयोगी अबू ओबैदाह आरिन ने BBC को दी है। 

हवाई रास्ते से स्वदेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना

आरिन के मुताबिक, हसीना की पहली पसंद दिल्ली से ढाका तक कमर्शियल विमान से यात्रा करना है। लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो वह पैदल सीमा पार करने का विकल्प भी अपना सकती हैं। आरिन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इसके लिए तैयार हैं। उनके इस बयान ने बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है।

sheikh hasina
Anant Singh Daughter Shivangi की शादी में बेकाबू भीड़, पत्तल फेंके; टावर पर चढ़े लोग, देखें VIDEO

कब बांग्लादेश जाएंगे  शेख हसीना?

शेख हसीना के प्रवक्ता ने 24 नवंबर को उनकी संभावित वापसी की तारीख सार्वजनिक की थी। उनके मुताबिक, हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। उन्होंने ढाका सरकार से दिल्ली से ढाका के लिए बिमान बांग्लादेश की कमर्शियल फ्लाइट उपलब्ध कराने की मांग भी की थी। हालांकि, इस प्रस्ताव को बांग्लादेश सरकार ने स्वीकार नहीं किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी तेज हो गई।

16 दिसंबर बांग्लादेश के इतिहास में खास महत्व रखता है। इसी तारीख को वर्ष 1971 में देश ने पाकिस्तान से आजादी हासिल की थी। इस दिन को वहां विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। हसीना ने इसी अवसर पर अपने देश लौटने की इच्छा जताई है।

छात्रों आंदोलन के बाद से भारत में हैं पूर्व पीएम

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में छात्रों के नेतृत्व में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन तत्कालीन सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन में बदल गया था। देशभर में विरोध तेज होने के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा और वह भारत आ गईं। तब से वह भारत में रह रही हैं।

मौत की सजा के बाद वापसी पर बढ़ा विवाद

हसीना की वापसी की चर्चा ऐसे समय हो रही है, जब बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 2024 के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई से जुड़े मामले में उन्हें उनकी अनुपस्थिति में मृत्युदंड सुनाया है। उन पर मानवता के खिलाफ अपराध करने के आरोप लगाए गए हैं।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली BNP सरकार का कहना है कि हसीना को सामान्य यात्री की तरह विमान से वापस नहीं लाया जा सकता। सरकार के मुताबिक, उनकी वापसी प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया के जरिए ही होनी चाहिए। इसके तहत भारत को उन्हें बांग्लादेशी अधिकारियों के हवाले करना होगा, ताकि वह अदालत में मुकदमे और सजा का सामना कर सकें।

बांग्लादेश सरकार ने नहीं दी अनुमति

विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने भी इस मुद्दे पर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हसीना को आम यात्रियों की तरह कमर्शियल फ्लाइट से आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उनके मुताबिक, उन्हें हथकड़ी लगाकर और कड़ी सुरक्षा के बीच वापस लाया जाएगा। वहीं, इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल के मुख्य वकील एम अमीनुल इस्लाम ने विमान से वापसी की मांग को बेतुका बताया है।

सीमा पर नौ संभावित रास्तों की पहचान

अबू ओबैदाह आरिन ने दावा किया है कि अवामी लीग के लोगों ने भारत और बांग्लादेश के बीच फैली करीब 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा पर नौ ऐसे स्थान तलाशे हैं, जहां से हसीना देश में प्रवेश कर सकती हैं। उन्होंने इसे पहले से तैयार की गई योजना बताया है।

इससे पहले भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अवामी लीग के कुछ नेता सीमा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। बांग्लादेश के अखबार 'प्रोथोम आलो' की 23 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी नेता जहांगीर कबीर नानक और बहाउद्दीन नसीम सहित कुछ अन्य नेता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पेट्रापोल सीमा चौकी पहुंचे थे। बताया गया कि उन्होंने वहां के इमिग्रेशन केंद्र में लगभग दो घंटे बिताए।

sheikh hasina
BrahMos Missile: भारत की ब्रह्मोस से क्यों घबराया तुर्की? साइप्रस की खरीदारी की चर्चा से UN तक पहुंचा मामला

स्वागत के लिए जुट सकती है 50 लाख लोगों भीड़

आरिन का दावा है कि हसीना के स्वागत के लिए पार्टी करीब 50 लाख लोगों को जुटाने की क्षमता रखती है। योजना के अनुसार, समर्थक सीमा से राजधानी ढाका तक इंसानी कतार बना सकते हैं। पेट्रापोल-बेनापोल सीमा से ढाका की दूरी लगभग 230 किलोमीटर बताई जाती है।