‘ग्लॉक बंदूक’ के निर्माता गैस्टन ग्लॉक का निधन, 94 की उम्र में ली आखिरी सांस
- Written By: अक्सा अंसारी
गैस्टन ग्लॉक (file photo)
बर्लिन: ‘ग्लॉक बंदूक’ (‘Glock Gun’) के निर्माता गैस्टन ग्लॉक (Gaston Glock) का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। ‘ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी’ ने बताया कि ग्लॉक (Glock) कंपनी ने गैस्टन ग्लॉक (Gaston Glock) के निधन की जानकारी दी है।
गैस्टन ग्लॉक ने 1963 में वियना के पास ‘ग्लॉक कंपनी’ की स्थापना की थी। इस कंपनी का विस्तार दुनिया भर में हुआ, जिसमें 1985 में स्थापित एक अमेरिकी सहायक कंपनी भी शामिल है। ग्लॉक बंदूकों का इस्तेमाल पुलिस और कुछ देशों के सैन्य बलों के साथ-साथ निजी उपयोगकर्ताओं द्वारा भी किया जाता है। यह हथियार अन्य मॉडल की तुलना में काफी हल्का, सस्ता और अधिक भरोसेमंद है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत और ऑस्ट्रिया के बीच ऐतिहासिक डील, पीएम मोदी और चांसलर स्टॉकर ने रक्षा से लेकर फिल्मों तक पर मिलाया हाथ
Austria के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर का भारत दौरा, व्यापार और कूटनीतिक साझेदारी पर होगी अहम चर्चा
ऑस्ट्रिया में बंदूक लेकर स्कूल पहुंचा स्टूडेंट, जो दिखा उसी पर की अंधाधुंध फायरिंग, 11 की मौत- देखें Video
वित्त मंत्री ने की ऑस्ट्रिया की कंपनियों से भारत में इंवेस्ट करने की अपील, बोली – एशिया के लिए बेस्ट एंट्री प्वाइंट
ग्लॉक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि इसके संस्थापक ने ‘‘1980 के दशक में न केवल छोटे हथियारों की दुनिया में क्रांति ला दी, बल्कि वह बंदूक उद्योग में ग्लॉक ब्रांड को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में भी सफल रहे।”
(एजेंसी)
