-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Australia Supports Social Media Ban On Children Under 16 Years Of Age
ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया संबंधी पाबंदी का किया समर्थन, इन ऐप्स पर लगेंगे बैन
- Written By: साक्षी सिंह
ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया संबंधी पाबंदी का समर्थन किया है। जिसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अधिकांश किस्म के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया संबंधी पाबंदी का समर्थन किया (प्रतीकात्मक)
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया संबंधी पाबंदी का समर्थन किया है। ऑस्ट्रेलिया के राज्यों ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक राष्ट्रीय योजना का समर्थन किया। जिसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अधिकांश किस्म के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
आठ प्रांतों के नेताओं ने दुनिया में इस तरह के पहले राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक डिजिटल बैठक की। इसके तहत आयु सीमा लागू करने की जिम्मेदारी एक्स, टिकटॉक, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे मंचों की होगी।
ये भी पढ़ें:-सिडनी हवाई अड्डे पर विमान के इमरजेंसी लैंडिंग के बाद रनवे पर लगी आग, जांच का आया आदेश
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
अल्बनीज ने संवाददाताओं से कहा कि सोशल मीडिया हमारी नयी आस्ट्रेलियाई पीढ़ी को सामाजिक नुकसान पहुंचा रहा है। हमारे किशोरों की सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार में कई पदों पर आसीन नेता आयु सीमा पर महीनों से विचार चर्चा कर रहे थे तथा उसे 14 से 16 साल करने के विकल्प पर गौर कर रहे थे।
आयु प्रतिबंध होगा लागू
अल्बनीज ने कहा कि वैसे तो तस्मानिया 14 साल को प्राथमिकता देता है, लेकिन वह राष्ट्रीय एकरूपता के पक्ष में 16 साल की सीमा का समर्थन करने के लिए तैयार है। यह कानून दो सप्ताह के भीतर संसद में पेश किया जाएगा और कानून बनने के एक साल बाद आयु प्रतिबंध लागू होगा। इससे सोशल मीडिया मंचों को इस प्रकार के तौर-तरीके तय करने का समय मिल जाएगा कि बच्चों को कैसे इससे दूर रखा जाए।
विधेयक सीनेट में होगा पारित
वैसे सरकार ने अभी तक कोई तकनीकी समाधान पेश नहीं किया है। इस देरी का उद्देश्य आयु सत्यापन के बारे में गोपनीयता संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए समय देना भी है। गुरुवार को 16 वर्ष की आयु सीमा की घोषणा के बाद से ही मुख्य विपक्षी दल ने सैद्धांतिक रूप से इसका समर्थन किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह विधेयक सीनेट में पारित हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:-भारत के लिए पुतिन ने उठाया आवाज, India को वैश्विक महाशक्तियों में शामिल होने का बताया हकदार
ग्रीन्स पार्टी ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रतिबंध से ऑस्ट्रेलिया में स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग जैसे भविष्य के बाल पर्यावरण कार्यकर्ताओं के उभरने में बाधा उत्पन्न होगी। संचार मंत्री मिशेल रोलैंड ने कहा कि बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बरकरार रहेगी। (एजेंसी)
Australia supports social media ban on children under 16 years of age
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














