फ्रांस और इग्लैंड के बीच समुद्र पार करने की कोशिश नाकाम, आठ लोगों की मौत
उत्तरी फ्रांस से इंग्लिश चैनल यानी फ्रांस और इग्लैंड के बीच समुद्र पार करने की कोशिश करते समय कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना उस समय हुई जब अधिकारियों ने उत्तरी शहर एम्बलेट्यूस में एक समुद्र तट के पास एक नौका को संकट में देखा, जिसमें दर्जनों लोग सवार थे।
- Written By: साक्षी सिंह
इंग्लिश चैनल को पार करती प्रवासियों से भरी नाव फोटो क्रेडिट: बीबीसी
पेरिस: उत्तरी फ्रांस से इंग्लिश चैनल यानी फ्रांस और इग्लैंड के बीच समुद्र पार करने की कोशिश करते समय कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना उस समय हुई जब अधिकारियों ने उत्तरी शहर एम्बलेट्यूस में एक समुद्र तट के पास एक नौका को संकट में देखा, जिसमें दर्जनों लोग सवार थे।
चैनल और उत्तरी सागर के प्रभारी फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक फ्रांसीसी बचाव पोत को क्षेत्र में तैनात किया गया और बचाव सेवाओं ने समुद्र तट पर 53 प्रवासियों को चिकित्सा सहायता दी गई।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान को भारत की शिक्षा प्रणाली अपनाने जरूरत, एडीबी ने पड़ोसी देश को दी नसीहत
सम्बंधित ख़बरें
France Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
पेरिस में बीच सड़क पर महिलाओं को चाकुओं से गोदा, सिरफिरे का खौफनाक दावा- अल्लाह ने दिया था हमले का आदेश
धधक रहा यूरोप! फ्रांस और स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा घर, जलकर खाक हुए लाखों हेक्टेयर जंगल
अधिकारी ने बयान में बताया गया कि तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के बावजूद आठ लोगों की मौत हो गई। इसमें कहा गया कि समुद्र में तलाश अभियान के दौरान कोई व्यक्ति नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, बुलॉयन-सू-मेयर के उत्तर में नाव के पानी फंसने के बाद राहत कर्मियों को स्थानीय समयानुसार रात के एक बजे जानकारी दी गई थी।
दो सप्ताह पहले भी हुई थी घटना
रबर की इस जहाज में करीब 50 लोग सवार थे। तट से निकलने के कुछ देर बाद ही नाव डूबने लगी थी। इस घटना से दो साप्ताह पहले भी इस इलाके में प्रवासियों से भरी नाव के डूबने से 12 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें छह बच्चे और एक गर्भवती महिला शामिल थी।
ये भी पढ़ें:-नाइजीरिया में बड़ा हादसा, काल के गाल में सामाए 64 किसान!
ब्रितानी सरकार के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि की है और बताया है कि इस मामले में जांच का नेतृत्व फ्रांस के अधिकारी कर रहे हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि समुद्री रास्ते में लोगों के जान गंवाने के बारे में सुनना दुखद है। (इनपुट एजेंसी के साथ)
