-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Asia Pope Sri Lanka Cardinal Malcolm Ranjith Candidacy
पोप की गद्दी पर एशिया की दस्तक! श्रीलंका के कार्डिनल मैल्कम रंजीत की दावेदारी से मचा हलचल
- Written By: अमन उपाध्याय
Next Pope: 88 साल की उम्र में पोप फ्रांसिस का निधन हो गया। निमोनिया को मात देने में सफल रहे पोप फ्रांसिस आखिरकार स्ट्रोक की चपेट में आ गए, जिससे वे उबर नहीं सके। उनके निधन के बाद अब नए पोप के चयन को लेकर..

श्रीलंका के कार्डिनल मैल्कम रंजीत, फोटो (सो, सोशल मीडिया)
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उन्हें फरवरी में गंभीर निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद 38 दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन बाद में उन्हें सांस संबंधी संक्रमण भी हो गया था। हालांकि, वे कुछ समय के लिए स्वस्थ हो गए थे, लेकिन सोमवार को अचानक स्ट्रोक आने से उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद नया पोप चुने जाने को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
इसी सिलसिले में श्रीलंका के कार्डिनल मैल्कम रंजीत का नाम भी संभावित उत्तराधिकारियों में लिया जा रहा है। अगर वे पोप चुने जाते हैं, तो यह पहली बार होगा जब कोई एशियाई नेता वेटिकन के सर्वोच्च पद तक पहुंचेगा।
कंजर्वेटिव रुख के कारण उन्हें विशेष ध्यान
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो के आर्कबिशप कार्डिनल रंजीत का नाम फिलीपींस के कार्डिनल लुइस टैगले, फ्रांस के कार्डिनल ज्यां-मार्क एवेलिन और इटली के कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन जैसे प्रमुख नामों के साथ संभावित दावेदारों में शामिल किया गया है। कार्डिनल रंजीत को उनके पारंपरिक विचारों और वैश्विक दक्षिण (Global South) का प्रतिनिधित्व करने की वजह से एक “डार्क हॉर्स” माना जा रहा है। उनके कंजर्वेटिव रुख के कारण उन्हें विशेष ध्यान और समर्थन मिल रहा है।
पोप की कुर्सी पर लंबे समय से यूरोप का वर्चस्व
पोप फ्रांसिस के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है और इस रेस में कार्डिनल मैल्कम रंजीत का नाम सामने आना कई मायनों में अहम संकेत देता है। जानकारों का कहना है कि पोप की कुर्सी पर लंबे समय से यूरोप का वर्चस्व रहा है। जब पोप फ्रांसिस को पोप चुना गया था, तब उन्होंने सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए लैटिन अमेरिका से पहले पोप बनने का गौरव हासिल किया।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अपने कार्यकाल में पोप फ्रांसिस ने कई बार परंपरागत सोच से हटकर फैसले लिए। LGBTQ समुदाय के प्रति उनका नजरिया हो या गाजा मुद्दे पर उनका स्पष्ट और साहसी रुख उन्होंने हर बार खुले तौर पर अपनी बात कही, जिससे उनका कार्यकाल हमेशा याद रखा जाएगा।
रोज़ चार बार मतदान
पोप के निधन के 20 दिन के भीतर चर्च के 138 ‘प्रिंसेज ऑफ चर्च’ में से 80 वर्ष से कम आयु वाले 120 कार्डिनल्स एक विशेष सभा, जिसे कॉन्क्लेव कहा जाता है, में भाग लेंगे। केवल वे कार्डिनल्स ही मतदान कर सकते हैं जो 80 साल से कम उम्र के हैं। जब तक नया पोप नहीं चुना जाता, तब तक रोज़ चार बार मतदान होगा। यदि 30 बार मतदान हो चुका हो और कोई निर्णायक बहुमत न मिला हो, तो फिर केवल शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच मतदान होगा। जो भी उम्मीदवार दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करेगा, वही अगला पोप चुना जाएगा।
Asia pope sri lanka cardinal malcolm ranjith candidacy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














