ASEAN-India Summit: पीएम मोदी ने की न्यूजीलैंड और जापान के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। उसके बाद जापान के प्रधानमंत्री से भी द्विपक्षीय मलाकाल की।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On:
Oct 10, 2024 | 07:06 PM
PM Modi Laos Visit
विएंतियाने : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ते सहयोग और आपसी संबंधों को और अधिक मजबूती देने पर जोर दिया। यह बैठक दोनों देशों के बीच कूटनीतिक, आर्थिक, और सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#WATCH | Vientiane, Lao: Prime Minister Narendra Modi holds a bilateral meeting with Prime Minister of New Zealand, Christopher Luxon, on the sidelines of the 21st ASEAN-India Summit. (Source: DD News/ANI) pic.twitter.com/XwmMXuizhr — ANI (@ANI) October 10, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस के वियनतियाने में भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान अपने जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की।
सम्बंधित ख़बरें
Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक, क्रॉस वोटिंग करने वालों पर गिरी गाज; 5 विधायक सस्पेंड
बंगाल चुनाव: TMC को लगा बड़ा झटका…अब इस सिटिंग विधायक ने छोड़ा पार्टी का साथ; जानें इस्तीफे के पीछे की वजह
Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 122 अंक फिसला; इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा दबाव
अनुसूचित जाति आरक्षण उपवर्गीकरण का विरोध, राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
VIDEO | PM Modi holds bilateral meeting with his Japanese counterpart Shigeru Ishiba on the sidelines of India-ASEAN Summit in Vientiane, Laos. pic.twitter.com/9HSfwdQkVS — Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को रामायण के लाओ संस्करण की ‘मनमोहक प्रस्तुति’ देखी, जो भारत और लाओस के बीच साझा विरासत एवं सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस की राजधानी में हैं। विएंतियान पहुंचने के बाद उन्होंने लाओ रामायण ‘फलक फालम’ या ‘फ्रलक फ्रराम’ की एक कड़ी का मंचन देखा, जिसे प्रतिष्ठित रॉयल थिएटर ऑफ लुआंग प्रबांग के कलाकारों ने प्रस्तुत किया।
यह द्विपक्षीय बैठक आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। दोनों नेताओं ने इस बैठक को भविष्य में और अधिक सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।
ये भी पढ़ें – Ratan Tata Last Rites: देश ने नम आंखों से किया अंतिम विदाई, पार्थिव शव को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली ले जाया जा रहा
Asean india summit pm modi held bilateral meetings with the prime ministers of new zealand and japan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 10, 2024 | 06:50 PM
