ड्रोन इंटरसेप्शन का वीडियो (सोर्स- एक्स @modgovae)
Drone Interception Video: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग दिन-ब-दिन भयावह होती जा रही है। अमेरिका और इजरायल तेहरान पर कहर बरपा रहे हैं तो ईरान इजरायल और गल्फ देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात ने ईरानी ड्रोन के शिकार का एक वीडियो जारी किया है।
UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ने कई ईरानी ड्रोन को उनके टारगेट तक पहुंचने से पहले ही हवा में ढेर कर दिया है। सउदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें अपाचे को हवा में ईरानी ड्रोन का शिकार करते दिखाया गया है।
अमेरिका और इजरायल की एयरस्ट्राइक के बाद से ईरान ने UAE पर कई बड़े हमले किए हैं। इन हमलों में राजधानी अबू धाबी के साथ-साथ दुबई को भी निशाना बनाया गया है। हालांकि, UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने बड़ी संख्या में ईरानी मिसाइलों और ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया है।
UAE रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में UAE जॉइंट एविएशन कमांड के AH-64D अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर एक्शन में दिख रहे हैं। वीडियो में अपाचे हेलीकॉप्टर दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को रडार से डिटेक्ट करते और फिर उन्हें मार गिराते हुए दिख रहे हैं।
لقطات من اعتراض وتصدي الدفاعات الجوية الإماراتية للصواريخ والمسيرات الإيرانية. Footage of UAE air defenses successfully confronting Iranian missiles and drones#وزارة_الدفاع #وزارة_الدفاع_الإماراتية#MOD#UAEMinistryOfDefence pic.twitter.com/7FFTxPIaGn — وزارة الدفاع |MOD UAE (@modgovae) March 3, 2026
गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, UAE रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जब देश की सुरक्षा और संप्रभुता की बात आती है तो कोई समझौता नहीं हो सकता। UAE मिलिट्री ने यह भी कहा कि वे देश के खिलाफ किसी भी हमले या खतरे को रोकने या उसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने 28 फरवरी से देश पर कुल 189 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इनमें से 175 मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोककर नष्ट कर दिया, जबकि 13 जमीन पर पहुंचने से पहले समुद्र में गिर गईं। सिर्फ एक ईरानी मिसाइल UAE के इलाके में गिरी है।
यह भी पढें: अमीरों के लिए बंद हुए आसमान के रास्ते! ओमान ने प्राइवेट जेट्स पर लगाई रोक, मस्कट एयरपोर्ट पर भारी भीड़
रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया है कि एब तक कुल 941 ईरानी ड्रोन भी डिटेक्ट हुए हैं, जिनमें से 876 को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया, जबकि 65 देश के अंदर गिरे। इसके साथ ही आठ क्रूज़ मिसाइलों का भी पता लगाया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया।