-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Another Train Attack In Balochistan Pakistan Many Passenge Panic
बलूचिस्तान में फिर बम धमाका, क्वेटा जा रही ट्रेन को उड़ाया, यात्रियों में हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
Pakistan Train Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर ट्रेन को निशाना बनाया गया है। विस्फोट के जरिए रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया गया, जिससे एक यात्री ट्रेन का डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना बलूचिस्तान...

पाकिस्तान में ट्रेन पर हमले की एक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Balochistan Train Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री ट्रेन पर फिर से आतंकी हमला हुआ है। गुरुवार को क्वेटा जाने वाली ट्रेन के एक डिब्बे को विस्फोटक से निशाना बनाया गया, जिससे वह आंशिक रूप से नष्ट हो गया। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह मार्च महीने के बाद ट्रेनों पर हुआ तीसरा हमला है।
स्टेशन मास्टर मुर्तजा खान ने सिबी में पत्रकारों को जानकारी दी कि सिबी जिले के बख्तियाराबाद और डंबोली के बीच आतंकियों ने रेलवे पटरियों को विस्फोटकों से उड़ा दिया। कराची से क्वेटा के बीच चलने वाली बोलन मेल ट्रेन पर हुए विस्फोट के कारण रेल सेवा प्रभावित हुई। अधिकारियों ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है।
कुछ समय के लिए रोका गया रेल यातायात
इस विस्फोट में ट्रेन के सातवें डिब्बे को कुछ नुकसान पहुंचा, लेकिन ट्रेन को सुरक्षित रूप से सिबी रेलवे स्टेशन तक पहुंचा दिया गया। इस घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में रेल यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसे सील कर दिया है, जबकि रेलवे की तकनीकी टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक की सफाई और सुरक्षा की पुष्टि होने के बाद ही ट्रेन सेवाएं दोबारा बहाल की जाएंगी। उन्होंने जानकारी दी कि घटना के बाद पंजाब से चलने वाली “जाफर एक्सप्रेस” को डेरा मुराद जमाली स्टेशन पर रोक दिया गया है, जबकि एक दिन पहले रवाना हुई दूसरी “जाफर एक्सप्रेस” को क्वेटा के पास सिबी स्टेशन पर रोका गया।
मार्च में जाफर एक्सप्रेस को किया था अगवा
मार्च महीने में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जब बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे बीएलए से जुड़े उग्रवादियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को अगवा कर लिया था। यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर की ओर जा रही थी। विद्रोहियों ने बोलान क्षेत्र में पीरू कुनरी और गुदलार के पहाड़ी इलाकों के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका कर ट्रेन को जबरन रोका था।
यह भी पढे़ें:- एशिया में युद्ध की आग! कंबोडिया-थाईलैंड टकराव में 9 की मौत, हमले से दहला बैंकॉक
BLA पाकिस्तान के लिए एक गंभीर चुनौती
बलोच लिबरेशन आर्मी अब पाकिस्तान के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है। उसके लड़ाके लगातार आत्मघाती हमलों और बम विस्फोटों के जरिए पाकिस्तानी सेना को अलग-अलग इलाकों में निशाना बना रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी से जून 2025 के बीच बलोच विद्रोहियों ने कुल 284 हमले किए, जिनमें 668 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इतना ही नहीं, इस अवधि में उन्होंने 290 सैनिकों को पकड़ भी लिया। इसके अलावा, बलोच लड़ाकों ने सेना के 17 ठिकानों, एक यात्री ट्रेन और 131 सैन्य वाहनों को निशाना बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Another train attack in balochistan pakistan many passenge panic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














