Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली आ रहे अमेरिकी विमान को मिली धमकी, किया गया रोम के लिए डायवर्ट; न्यूयॉर्क से भरी थी उड़ान

American Airlines Bomb threat: न्यूयॉर्क सिटी से दिल्ली जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान को खतरे के चलते मार्ग बदलना पड़ा। विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से इसे रोम की ओर डायवर्ट किया गया।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 23, 2025 | 09:28 PM

अमेरिकी विमान सांकेतिक फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: न्यूयॉर्क सिटी से दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान को सुरक्षा कारणों के चलते रास्ते में ही मोड़ दिया गया। उड़ान के दौरान विमान में बम होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इसे इमरजेंसी रूप से रोम के फिमिसिनो एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, संभावित खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

न्यूयॉर्क सिटी से नई दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA292 में बम की आशंका जताई गई, जिसके चलते इसे रोम की ओर मोड़ दिया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, यह बोइंग 777-300ER विमान आज सुबह जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था।

क्रू मेंबर्स को मिली खुफिया जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान क्रू मेंबर्स को विमान में विस्फोटक उपकरण से जुड़ी खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक कदम उठाए गए। एयरनेव रडार ट्रैकिंग के अनुसार, विमान ने भूमध्य सागर के ऊपर अचानक अपना मार्ग बदल दिया और आपातकालीन लैंडिंग के लिए रोम की ओर बढ़ गया।

सम्बंधित ख़बरें

हमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत

Nepal Protest News: नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश, युवक के आत्मदाह पर भड़की जनता

Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, नाव का कैप्टन गिरफ्तार

सऊदी अरब ने सना एयरपोर्ट पर बरसाईं मिसाइलें, ट्रंप के समर्थन के बाद हूतियों से सीधी भिड़ंत

विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

दरअसल, इस घटना को देखते हुए रोम की इमरजेंसी रिस्पांस टीम, कानून प्रवर्तन एजेंसियां और अन्य इटालियन अधिकारी हाई अलर्ट मोड पर हैं। विमान के हवाईअड्डे पर पहुंचते ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। साथ ही, यूरोपियन एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इमरजेंसी रिस्पॉंस टीम को किया गया सतर्क

आपको बता दें कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA292 को संभावित सुरक्षा खतरे के कारण रोम की ओर मोड़ दिया गया है। एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार, वे स्थानीय अधिकारियों के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे-जैसे हालात स्पष्ट होंगे, अपडेट देते रहेंगे। रोम की इमरजेंसी रिस्पॉंस टीम को पहले ही सतर्क कर दिया गया है, जो विमान के उतरते ही आवश्यक जांच करेगी। एयरलाइंस ने यात्रियों के सहयोग और धैर्य की सराहना की है।

American plane coming to delhi received threat was diverted to rome flight was full from new york

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 09:13 PM

Topics:  

  • America
  • New Delhi
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.