- Hindi News »
- World »
- America Small Plane Collides At Southern Arizona Airport 2 People Killed
अमेरिका में फिर विमान हादसा, एरिजोना में टकराए दो छोटे प्लेन, 2 लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि टक्सन के बाहरी इलाके में एक छोटे हवाई अड्डे पर यह हादसा हुआ और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच कर रहा है। पुलिस विभाग ने इस घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।
- Written By: मनोज आर्या

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त विमान का पड़ा मालवा, (सोर्स-सोशल मीडिया)
मराना: अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। यहां दक्षिणी एरिजोना में दो छोटे विमानों के बीच हुई टक्कर में कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। विमान हादसे के बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि टक्सन के बाहरी इलाके में एक छोटे हवाई अड्डे पर यह हादसा हुआ और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच कर रहा है। मराना पुलिस विभाग ने दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दो व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि की है।
आपको बताते चलें कि दक्षिणी एरिजोना विमान हादसे से पहले इस साल में अब तक अमेरिका में चार बड़े विमान हादसे हुए हैं। इनमें पिछले सप्ताह एरिजोना का विमान हादसा, अलास्का का कंप्यूटर विमान हादसा, वाशिंगटन डीसी का विमान हादसा और फिलाडेल्फिया का विमान हादसा शामिल है। इसके अलावा हाल ही में टोरंटो में भी विमान हादसा हुआ था। टोरंटो में लैंड करते समय विमान पलट गया था।
हादसे के वक्त विमानों में सवार थे लोग
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में एयरपोर्ट के पास धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। माराना में एक रीजनल एयरपोर्ट है। यह टक्सन के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक शहर है। स्थानीय ब्रॉडकास्टर ने कहा कि एफएए और एनटीएसबी हादसे की जांच करेंगे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि हादसे के वक्त दोनों विमानों में लोग सवार थे। यह अमेरिका में हवाई यात्रा से जुड़े हादसों की लेटेस्ट घटना है। इससे पहले भी अमेरिका में फ्लाइट और हेलिकॉप्टर की टक्कर हुई थी, जिसमें 60 से अधिक लोग मारे गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
BREAKING: At least two people are dead after a midair collision involving two small planes in southern Arizona, authorities said. https://t.co/zKSlTUoEgP — The Associated Press (@AP) February 19, 2025
विदेश की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
विमान हादसों को लेकर अमेरिकी प्रशासन सख्त
गौरतलब है कि, अमेरिका में संघीय विमानन प्रशासन के कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने जनवरी में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई घातक दुर्घटना के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया है। अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस के यात्री जेट के बीच 29 जनवरी को टक्कर हुई थी। घटना की जांच अभी जारी है। हादसे में विमान और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।
America small plane collides at southern arizona airport 2 people killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
May 23, 2026 | 04:33 PMUPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कल, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी
May 23, 2026 | 04:30 PMछत्रपति संभाजीनगर: चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत; जिलाधिकारी बोले- 30% अतिरिक्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें
May 23, 2026 | 04:29 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
May 23, 2026 | 04:29 PMछत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 04:17 PMदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
May 23, 2026 | 04:14 PMGanga Snan Rules: गंगा स्नान के नियम जान लें, कहीं अनर्थ न हो जाए
May 23, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM













