Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जो बाइडेन के एक फैसले ने बिगाड़ा ट्रंप का मूड, आखिर क्यों नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह पर झुका रहेगा अमेरिका का झंडा

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वालं हैं, लेकिन खास मौके पर अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 19, 2025 | 01:55 PM

ट्रंप के शपथ ग्रहण पर झुका रहेगा US का झंडा

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: जहां एक तरफ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगामी 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले  हैं, लेकिन आपको यह जानकर गजब हैरानी होगी कि इस खास मौके पर अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

संभवतः अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह के दौरान उस देश का राष्ट्रीय झंडा ही शान से लहरा नहीं होगा। यह आदेश निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया है, जिनका कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म होने जा रहा है।

जानकारी दें कि, बीते 29 दिसंबर को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मृत्यु के बाद से ही अमेरिकी ध्वज आधा झुका हुआ है।निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की थी कि कार्टर की मृत्यु से 30 दिनों के लिए 28 जनवरी तक अमेरिकी झंडे झुके रहेंगे। ऐसे में कल यानी 20 जनवरी को भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ के साथ, पदभार संभालने और उनके प्रशासन के पहले हफ्ते में भी अमेरिकी झंडे आधे झुके ही रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

US-Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्य पूर्व भेजा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा युद्धपोत

Immigration Law: अमेरिकी सीनेट में इमीग्रेशन कानूनों पर छिड़ी जंग, प्रवासियों और नागरिक स्वतंत्रता पर बहस

निशानेबाज: ट्रेड डील में जीता ट्रंप का मन, आ गई यहां हार्ले डेविडसन

13 फरवरी का इतिहास: जब अमेरिकी बमों ने दहलाया था बगदाद और भारत ने पाया ‘नायटिंगेल’ का साथ

विदेश की ख़बरों यहां क्लिक करें

बाइडेन का फैसला और ट्रंप का मूड खराब

इधर बाइडेन के इस फैसले से ट्रंप हैरान और परेशान भी हैं। वे इस बात से बहुत ही हताश हैं कि, अब जब उनके शपथ ग्रहण समारोह पर देश के राष्ट्रीय ध्वज को शान से हवा में लहराना चाहीए था, तब वह आधे झुका होगा।

अब बाइडेन के इस फैसले का ट्रंप न तो खुलकर ही विरोध कर पा रहे हैं और न ही उसका खुशी से स्वागत कर पा रहे हैं। मगर अपने शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के आधे झुके होने की कल्पना मात्र से ही ट्रंप का दिमाग और मूड दोनों ही खराब है। वह ते इस पर खुल कर अपनी हताशा जाहिर कर चुके हैं।

देश की ख़बरों यहां क्लिक करें

इस बाबत ट्रंप ने कहा कि बीते हफ्ते पूर्व राष्ट्रपति कार्टर के निधन के कारण अमेरिकी ध्वज “पहली बार भावी राष्ट्रपति के उद्घाटन समारोह के दौरान आधा झुका रहेगा।” कोई भी अमेरिकी इसे देखना नहीं चाहता और न ही वह इससे खुश ही हो सकता है। हालांकि वहीं ट्रंप की इस टिप्पणी पर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि, इस फैसले पर पुनर्विचार करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

जानकारी दें कि, डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के दौरान अपनी मां द्वारा दी गई बाइबल और लिंकन बाइबल का इस्तेमाल करेंगे। दरअसल ट्रंप की मां ने 1955 में न्यूयॉर्क के जमैका में फर्स्ट प्रेस्बिटेरियन चर्च में प्राइमरी स्कूल की पढ़ाई के दौरान उन्हें बाइबल दी थी जिसके कवर के निचले हिस्से पर ट्रंप का नाम लिखा है।

वहीं ट्रंप के आगामी राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिकॉर्ड 17 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक का चंदा दिया गया है। बड़े कारोबारियों और दानदाताओं ने समारोह के लिए बढ़-चढ़कर चंदा दिया है।

America half mast flag code donald trump slams joe biden jimmy carter death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2025 | 07:34 AM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • Joe Biden

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.