Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका: पक्षी के टकराने से फ्लाइट के इंजन में लगी आग, सुरक्षित जमीन पर लौटा विमान देखें Video

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Apr 24, 2023 | 09:45 AM

Pic : Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

अमेरिका : अमेरिका (America) में ओहायो के एक हवाई अड्डे से रविवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान से पक्षी के टकराने पर उसके इंजन (Engine) में आग लग गई। विमान सुरक्षित वापस जमीन पर लौट आया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ के विमान संख्या 1958 ने कोलंबस के जॉन ग्लेन कोलंबस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह करीब पौने आठ बजे उड़ान भरी थी और वह फीनिक्स की ओर जा रहा था। 

उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही उसमें आग लगने का पता चला और बोइंग 737 हवाई अड्डे पर लौट आया, जहां दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कितने यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। विमानन कंपनी के अनुसार, विमान की मरम्मत की जाएगी और अभी उसकी सेवाएं रोक दी गई हैं।

Video taken by a passenger aboard a flight initially headed to Phoenix from Columbus shows fire spewing from an engine following a bird strike after the flight took off. The plane made a safe landing at John Glenn International Airport. (Video: Linda Hawk) pic.twitter.com/Xr1qgyDDUE — WSYX ABC 6 (@wsyx6) April 23, 2023

यात्रियों को दूसरे विमानों में ले जाया जा रहा है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सेवाएं सामान्य हैं और आग लगने के कारण कुछ विमानों के परिचालन में मामूली विलंब हुआ। संघीय विमानन प्रशासन मामले की जांच करेगा। (एजेंसी) 

सम्बंधित ख़बरें

हाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

तारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ, BNP की ऐतिहासिक जीत और नई चुनौतियां

पाकिस्तान में ‘Honor Killing’ का बढ़ता संकट और न्याय में विफलता: रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज

America flight engine caught fire due to bird hit aircraft returned to safe ground watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2023 | 09:45 AM

Topics:  

  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.