हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस के चारों आरोपियों को मिली जमानत, अगली सुनवाई 11 फरवरी को
Hardeep Singh Nijjar Murder Case: कनाडा के सर्रे में जून 2023 को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले ने दुनिया का ध्यान का ध्यान खींचा था।
- Written By: साक्षी सिंह
भारत घोषित आतंकी खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की फाइल फोटो
ओटावा: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस में चारों आरोपियों को कनाडा की एक कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब इस मामले पर अब अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी। कनाडा के सर्रे में जून 2023 को हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले ने दुनिया का ध्यान का ध्यान खींचा था। वजह, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने हत्या का आरोप भारत सरकार के एक एजेंट पर लगाया था। हालांकि भारत सरकार ने कनाडा के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Canada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
Tahawwur Rana पर कनाडा मेहरबान? आतंकी साजिश के आरोपी की नागरिकता छीनने में क्यों अटका है कनाडा? ये है वजह
Canada Hospital Ants: कनाडा अस्पताल में चींटियों का हमला, ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचीं, सर्जरी हुईं रद्द
चारों आरोपियों के स्टेटस पर N
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि सभी चारों आरोपियों को स्टे ऑफ प्रोसिडिंग्स के तहत बेल दी गई है। 18 नवंबर 2024 को सुनवाई के दौरान ये सुप्रीम कोर्ट के सामने ये सभी आरोपी पेश किए गए थे। कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, फिलहाल चारों के स्टेटस पर N लिखा हुआ है। जिसका मतलब हुआ कि ये फिलहाल कस्टडी में नहीं है। यानी इन्हें डिटेन नहीं किया गया है और शायद चुनिंदा शर्तों के तहत इन्हें जमानत
भी दे दी गई है।
ये हैं आरोपी
इस मामले में चार आरोपियों करन बरार, कमलप्रीत सिंह, करनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह को अरेस्ट किया गया था। इन चारों पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने का आरोप था। अब इस मामले की अगली सुनवाई ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट में 11 फरवरी को होगी।
चारों आरोपियों में तीन भारतीय
निज्जर की हत्या के आरोप 22 साल के करन बरार, 22 साल के कमलप्रीत सिंह और 28 साल के करनप्रीत सिंह पर लगया गया। इन तीनों के नाम के इनिशियल K से शुरू होने की वजह से इन्हें K ग्रुप कहा जा रहा है। ये सभी भारतीय हैं। जो कि कनाडा के एडमॉन्टन में रह रहे थे।
ट्रूडो ने भारत पर लगाया था आरोप
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने 2023 में संसद में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का इल्जाम भारत पर लगाया था। जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया था। तब से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं।
