यूक्रेन के एक एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक, 9 लोगों की मौत
- Written By: आसिफ सईद
File Photo:@Kyivtodaycom/Twitter
नई दिल्ली: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) में जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक की खबर है। एएफपी ने यूक्रेन के बचावकर्मियों के हवाले से बताया है कि, इस एयर स्ट्राइक में करीब 9 लोगों की मौत हुई है। ये एयर स्ट्राइक यूक्रेन के विन्नित्सिया में हवाई अड्डे पर हुई है। बता दें कि, रूस-यूक्रेन में लगातार जंग जारी है। इस बीच रशियन आर्मी ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं।
बता दें कि, इस युद्ध के शुरू होने के बाद से यूक्रेन और रूस के बीच अब तक दो बार बातचीत हो चुकी है लेकिन अब तक युद्ध विराम को लेकर दोनों देशों के बीच कोई खास बात नहीं बन पाई है।
#BREAKING Airstrike at airport in Ukraine’s Vinnytsia kills 9: rescuers pic.twitter.com/VGelQAtkjL — AFP News Agency (@AFP) March 7, 2022
रूस लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों को निशाना बना रहा है। ऐसे में यूक्रेन रूस के हमलों को झेलते हुए डटा हुआ है। सोमवार को आई ख़बरों के अनुसार, यूक्रेन के मध्य, उत्तरी और दक्षिण हिस्से में स्थित शहरों में रूसी बलों ने गोलाबारी तेज कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Drone Attack: रूस के कार्गो शिप नदेज्दा पर भीषण ड्रोन हमला, तीन क्रू मेंबर घायल, जहाज में लगी भीषण आग
रूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
समंदर में नहा रहे लोगों के बीच गिरा यूक्रेनी ड्रोन, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी; सामने आया VIDEO
माफी नहीं मांगते तो तबाह हो जाते 3 ठिकाने; यूक्रेन पर हमले की तैयारी में था ईरान, अब दी बड़ी चेतावनी
यू्क्रेन में युद्ध के बाद से करीब 15 लाख लोग देश छोड़ कर जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख ने रविवार को इस पलायन को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट करार दिया। तुर्की और फ्रांस के राष्ट्रपतियों तथा पोप फ्रांसिस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संघर्ष को खत्म करने के लिए वार्ता करने की अपील की है।
