हादसा : मेक्सिको सिटी में गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई एक की मौत, 12 घायल
- Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On:
Nov 14, 2021 | 09:47 AM
File Photo
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको सिटी में एक मकान में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट में मकान के ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बचाव कर्मियों ने शव को मलबे से बरामद किया।
विस्फोट से दो मंजिला इमारत नष्ट हो गई। मेयर क्लाउडिया शिनबाम ने बताया कि 12 घायलों में से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिनबाम ने भी मौत की पुष्टि की, लेकिन विस्फोट के कारण का खुलासा नहीं किया।
हालांकि, शहर के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया कि यह स्पष्ट रूप से गैस रिसाव के कारण हुआ था। अधिकांश मकानों में रसोई गैस के सिलेंडर पाए जाते हैं। यह विस्फोट शहर के कॉलोनिया पेंसिल इलाके में हुआ। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Miami Boat Explosion: अमेरिका के मियामी बोट धमाके में 11 लोग घायल, गैस लीक से हुआ बड़ा हादसा
चंद्रपुर में लीक सिलेंडर से भड़की आग, युवक झुलसा; हादसे के बाद गैस सिलेंडरों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Lucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
छत्रपति संभाजीनगर नगर में सिलेंडर फटने से भीषण आग, विवाह का सामान राख; परिवार की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Accident one killed 12 injured in gas cylinder explosion in mexico city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Nov 14, 2021 | 09:47 AM
