Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

70 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की लड़की संग किया विवाह, अब हो रही चर्चा

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jun 17, 2022 | 10:25 AM

(Image-Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई तरह के खबरे सामने आती है जो हमारा होश उड़ा  देती है, ऐसी ही एक खबर सामने आई है जहां एक दादा की उम्र के शख्सन ने एक 25 साल के लड़की संग ब्याह रचा लिया। दरअसल पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी यह शादी कनाडा की है। जहां  एक 25 साल की लड़की ने 70 साल के बुजुर्ग संग शादी कर ली है। आपको बता दें कि दोनों की उम्र में 45 साल का अंतर है, लेकिन  कहते है न जहां प्यार हो वहां सब चलता है। जी हां उम्र में इतना अंतर होने के बावजूद इनके प्यार में कोई कमी नहीं है। आइए जानते है इस प्रेमी जोड़े के बारे में पूरी जानकारी.. 

दरअसल कनाडा में रहने वाले इस शख्स का नाम डॉन और पत्नी का नाम स्टेफनी है। दरअसल ‘Love Don’t judge’ नाम के एक शो में इस जोड़े ने अपनी कहानी सुनाई इसके बाद से इस शादी की चर्चा हो रही है। शादी के बाद लोगों से मिली अच्छी-बुरी प्रतिक्रिया के बीच दोनों ने शो में बताया कि उन्हें दुनिया की परवाह नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि वो अपने बेटे और परिवार के साथ काफी खुश हैं। ऐसे में वे अपनी जिंदगी बड़े अच्छे से गुजर रहे है। 

ऐसे हुई पहली मुलाकात

आपको बता दें कि डॉन और स्टेफनी की पहली मुलाकात पांच साल पहले एक पब में हुई थी। अपनी पहली मुलाकात के कुछ समय बाद ही दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। इसके बाद वे दोनों लिव-इन में रहने लगे। बाद में दोनों ने शादी का फैसला किया। स्टेफनी के घरवालों को शुरू में थोड़ी हैरानी हुई लेकिन बाद में उन्होंने स्टेफनी का साथ दिया। लेकिन कई लोगों ने इस शादी को लेकर दोनों को काफी ताने सुनाए। इनपर लाइफ इंश्योरेंस के पैसे के लिए शादी करने का आरोप भी लगा। लेकिन इन सब बातों के परे इन्होने शादी की और अब ख़ुशी से अपना जीवन जी रहे है। 

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में खौफनाक वारदात! अंबरनाथ में 11 साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोंचा, दिल दहला देगा ये Video

पहले पिस्टल में लोड की मैगजीन…फिर सीने से सटाकर चला दी गोली, दिल्ली से सामने आया मौत का लाइव VIDEO

नवभारत निशानेबाज: कथा करवाई, नहीं दी दक्षिणा कथावाचक को देना पड़ा धरना

‘काश ऐसा मुंबई में भी होता’, नॉर्वे में हिट एंड रन से बचाव के लिए बेघरों को बांटे गए ग्लोइंग ब्लैंकेट

लोगों का बर्ताव 

इस जोड़ें ने अपने अनुभव भी शेयर किये , उन्होंने बताया कि अपने 2 साल के बेटे को गोद में लेकर डॉन जब निकलते हैं तो लोग उनका मजाक उड़ाते हैं। लोग डॉन को मज़ाक में बच्चे का दादा बोलते हैं। यही नहीं स्टेफनी और डॉन जब सड़क पर हाथ पकड़ कर चलते हैं तो लोग उन्हें अक्सर ताने मारते हैं और घूर के देखते हैं। फ़िलहाल ये शादी हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गई है। 

70 year old man marries 25 year old girl now discussion is going on

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2022 | 10:25 AM

Topics:  

  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.