अजीबोगरीब: 23 साल की महिला 10 महीने में हुई दो बार प्रेग्नेंट, 3 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान
- Written By: मृणाल पाठक
File Photo
यूके: दुनियाभर में कई तरह अजीबो-गरीब मामले (Strange Case) सामने आते हैं। जिसे सुनने के बाद लोगों को काफी हैरानी भी होती है। ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां महिला ने एक साथ तीन या चार बच्चों को जन्म दिया है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि महिला 10 महीने में दो बार प्रेग्नेंट (Woman Got Pregnant twice in 10 Month) हो गई हो। जी हां यह मामला बेहद अनोखा है, जिसे जानकर सब चौंक उठे हैं कि भला ऐसा कैसे हो सकता है।
10 महीने में दो बार हुई गर्भवती
दरअसल, यूके (UK News) की रहने वाली एक महिला ने एक साल में 3 बच्चों को जन्म दिया है। ये मामला थोड़ा इसलिए अजीब है, क्योंकि महिला ने एक साथ ट्रिपलेट्स को जन्म नहीं दिया, बल्कि महज़ 10 महीने में वह दो बार प्रेग्नेंट हो गई और फिर तीन बच्चों को जन्म दिया। यह मामला सुनने में जितना आपको अजीब लग रहा है। उतना ही अजीब उस महिला के लिए भी था।
मां भी हुई हैरान
द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 साल की शैरना स्मिथ (Sharna Smith) ने साल 2020 में 6 जनवरी को अपने पहले बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद वह फिर से प्रेग्नेंट हुईं और 30 अक्टूबर को जुड़वां बेटियों Alisha और Aliza को जन्म दिया। यह हैरानी की बात इसलिए भी है क्योंकि इस बात का पता खुद मां को भी नहीं था कि वह दुबारा जुड़वां बच्चे की मां इतनी जल्दी बन जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
Aryan Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ सेल्फी की होड़, भीड़ में गिरा फैन
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
जुड़वां बच्चों की खबर
शैरना कहती हैं कि, जब उनका बेटा Laighton तीन महीने का था, तब उन्हें पता चला कि वह दोबारा प्रेग्नेंट हैं। जिसे जानकर वह काफी हैरान रह गईं। सबसे ज़्यादा तो वह तब चौंक उठी, जब वह चेकअप के लिए हॉस्पिटल पहुंची और उन्हें पता चला कि वह जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं। ये अनोखा मामला डॉक्टरों के लिए भी चौंकाने वाला था।
डॉक्टर भी चौंक उठे
शैरना बताती हैं कि डॉक्टरों की बात सुनकर वह काफी ज़्यादा हैरान रह गई। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह इस बात से खुश हो या फिर दुखी, क्योंकि कुछ समय पहले ही बच्चों के पिता से उनका ब्रेकअप हो चुका था। जिसके बाद वह साथ नहीं थे।’ हालांकि शैरना अब तीनों बच्चे की मां हैं और वह बच्चे अब एक साल के हो चुके हैं। वह अपने बच्चों के साथ काफी खुश भी हैं।
