Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैक्सिको में कत्लेआम! फुटबॉल मैच के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 लोगों की मौत

Mexico Gang War: फुटबॉल मैच के अंत में बंदूकधारी पहुंचे थे। उन्होंने गोलीबारी कर दी। इसमें 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक घायल की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 26, 2026 | 02:26 PM

मैक्सिको में मैच के दौरान फायरिंग।

Follow Us
Close
Follow Us:

Mexico Gang War News : मैक्सिको से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिस फुटबॉल मैदान पर लोग खेल का आनंद लेने और सुकून के पल बिताने जुटे थे, वहां अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट ने मातम फैला दिया। मध्य मैक्सिको के सलामांका शहर में रविवार, 25 जनवरी को हुए इस खूनी खेल ने एक बार फिर मैक्सिको के गैंगवार की खौफनाक तस्वीर दुनिया के सामने रख दी है।

सलामांका के एक फुटबॉल मैदान पर मैच खत्म ही हुआ था कि अचानक कुछ हथियारबंद हमलावर वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 लोग घायल हैं। मरने वालों में 10 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घायलों में एक महिला और एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जिससे पूरा इलाका सदमे में है।

वर्चस्व की वो लड़ाई

सलामांका के मेयर सीजर प्रीतो ने साफ कहा है कि यह हमला शहर में चल रहे गैंगवार का नतीजा है। दरअसल गुआनायुआटो राज्य लंबे समय से दो खूंखार गैंग्स-सांता रोजा डी लीमा और जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल की लड़ाई का केंद्र बना है। ये अपराधी वर्चस्व बनाने के लिए किसी हद तक गिर जाते हैं। मेयर ने राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से गुहार लगाई है कि सेना और सरकार मिलकर इस हिंसा को रोकें।

सम्बंधित ख़बरें

5 लाख की मांग पर विवाहिता को प्रताड़ना, महिला से मारपीट तीन तलाक; 12 पर कार्रवाई

Mexico में फुटबॉल मैदान पर खूनी खेल: बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में 11 की मौत, कई घायल

कारगर साबित हो रहा ‘डायल 112’ वर्ष 2025 में 17,270 कॉल, वर्धा पुलिस राज्य में पांचवें स्थान पर

वर्धा में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, समुद्रपुर और हिंगनघाट में दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार

मैक्सिको के सामाजिक ताने-बाने पर हमला

इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि हमला खेल के मैदान पर हुआ। मैक्सिको में फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति का हिस्सा है। खेल के मैदान युवाओं को अपराध और नशे की दुनिया से दूर रखने का जरिया होते हैं। लेकिन इस तरह की हिंसा के बाद अब माता-पिता अपने बच्चों को बाहर भेजने से भी डरेंगे। यह हमला वहां के स्पोर्ट्स कल्चर को खत्म करने जैसा है।

क्या कह रहे आंकड़े?

हैरानी की बात है कि सरकार का दावा है कि 2025 में हत्याओं की दर 2016 के बाद सबसे कम रही। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रति 1 लाख लोगों पर 17.5 हत्याएं हुईं, लेकिन सलामांका जैसी घटनाएं इन आंकड़ों पर सवाल उठाती हैं। जानकार मानते हैं कि असल स्थिति कागजी आंकड़ों से कहीं ज्यादा डरावनी हो सकती है।

SCENE Mexican National Guard and Police on site after armed attack at a football pitch in #Mexico‘s #Guanajuato killed at least 11 people and wounded 12 more pic.twitter.com/lyK3sKBcui — ShanghaiEye🚀official (@ShanghaiEye) January 26, 2026


यह भी पढ़ें: पंजाब में लाइव मैच के दौरान हुआ ‘खून-खराबा’, मैदान पर हुई गोलियों की बौछार, आयोजक घायल और आरोपी फरार

ताजा हालात और जांच

घायल 12 लोगों में से 4 की हालत बहुत नाजुक है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल से सैकड़ों खोखे मिले हैं। हमलावर पड़ोसी राज्यों में न भाग सकें, उसके लिए सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है। सरकार ने इसे कायराना हरकत बताया है, लेकिन लोग सुरक्षा व्यवस्था की नाकामी को लेकर बेहद गुस्से में हैं।

गुआनायुआटो में पिछले साल हुई थीं सबसे अधिक हत्याएं

गुआनायुआटो मैक्सिको का वह राज्य है, जहां पिछले साल सबसे ज्यादा हत्याएं दर्ज हुई थीं। यहां ड्रग कार्टेल का नेटवर्क इतना गहरा है कि प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

11 killed in mexico football match shooting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 26, 2026 | 02:26 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Mexico Border
  • Southern Mexico

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.