China News: चीन में बस ने छात्रों को मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत, 13 घायल
चीन के शांदोंग प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल के गेट पर मौजूद छात्रों की भीड़ को एक बस ने टक्कर मार दी, जिसके कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
- Written By: साक्षी सिंह
चीन में हुए हादसा स्थल की तस्वीर
बीजिंग: चीन के शांदोंग प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल के गेट पर मौजूद छात्रों की भीड़ को एक बस ने टक्कर मार दी, जिसके कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक छात्रों को ले जाने के लिए किराये पर ली गई एक बस ने नियंत्रण खो दिया और सुबह करीब 7.30 बजे ताइआन शहर में पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें:-ब्रुनेई दारुस्सलाम दौरे पर पहुंचे PM मोदी, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली द्विपक्षीय यात्रा
सम्बंधित ख़बरें
Gansu Landslide: चीन के गांसु में भयंकर भूस्खलन, 21 लोगों की दर्दनाक मौत और 7 लोग घायल
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका
पुलिस ने बताया कि 13 घायलों में से कम से कम एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की हालत स्थिर है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे का कारण नहीं पता चल सका
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना दुर्घटना है या बच्चों पर जानबूझकर किया गया हमला है। चीन में किंडरगार्टन स्कूलों पर ‘असंतुष्ट तत्वों’ द्वारा हमले आम बात है। जून में एक व्यक्ति ने जियांग्सू प्रांत में एक स्कूल बस स्टॉप पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें:-अंतरराष्ट्रीय टूर करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी, देश के इस राज्य के लोग जमकर कर रहे विदेश यात्रा
इस साल मार्च में शांदोंग प्रांत के देझोऊ शहर में एक व्यक्ति ने स्थानीय जूनियर स्कूल के बाहर लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दो पैदल यात्रियों की मौत हो गई थी और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
