Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पश्चिम बंगाल में भारी बवाल! TMC पार्टी कार्यालयों में की तोड़फोड़, फिर लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

CEC Gyanesh Kumar West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे आने के बाद TMC कार्यालयों में तोड़फोड़ और हिंसक झड़प की खबरें सामने आने लगी है। सीईसी ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 06, 2026 | 08:30 AM

पश्चिम बंगाल में हिंसा (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सोमवार से ही बंगाल में तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चुनाव आयोग ने एक्शन लेने के निर्देश दिए है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

CEC ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, साथ ही सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों (SPs) और पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त बनाए रखने का आदेश दिया।

TMC ने आरोप लगाया कि उसके कई पार्टी दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई और उसके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में पूर्व टीएमसी विधायक अरूप बिस्वास का पार्टी कार्यालय भी तोड़ दिया गया। बेलियाघाटा क्षेत्र में एक टीएमसी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई और एक कार्यकर्ता की पिटाई की घटना सामने आई।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में सत्ता बदलते ही इन 5 कंपनियों की हो गई मौज, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर, कोलकाता से है खास कनेक्शन

नवभारत संपादकीय: देश का सियासी नक्शा भगवा, बीजेपी का अधिकांश राज्यों में वर्चस्व

न मोदी…न नितिन नबीन, ये हैं BJP के 5 धुरंधर; जिन्होंने बंगाल से उखाड़ फेंका ममता का साम्राज्य

ममता की करारी हार पर अमेरिका से आया बड़ा बयान, राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के लिए कही ये बात

पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यालयों में तोड़फोड़

सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

This isn’t Manipur but West Bengal 🔥 Bhagwa Dharis on RAMPAGE mode to showcase BJP’S victory. MahaManav couldn’t visit Manipur but can definitely visit Bengal? Full Saffronisation of West Bengal 🙏 pic.twitter.com/9xyWBCTVwT — D (@Deb_livnletliv) May 5, 2026

जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश

टीएमसी ने यह भी दावा किया कि अभिषेक बनर्जी का आम्तला स्थित कार्यालय भी भीड़ के हमले का शिकार हुआ। इन घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और सीएपीएफ कर्मियों को सख्त कार्रवाई करने और ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया।

हॉग मार्केट में TMC का दफ्तर तोड़ा

कोलकाता में मशहूर हॉग मार्केट के पास मंगलवार को भीड़ ने बुलडोजर लाकर टीएमसी के दफ्तर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के जुलूस के दौरान हुआ और पुलिस ने भी इसकी इजाजत दी। लेकिन स्थानीय लोगों ने ही इस आरोप को खारिज कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जो हिस्सा तोड़ा गया वह गैरकानूनी था।

Kolkata’s historic New Market. Bengalis revelling in Parivartan. pic.twitter.com/TfW6jJNkgo — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 5, 2026

यह भी पढ़ें – विजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग

CEC ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में हिंसा और तोड़फोड़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, और वरिष्ठ अधिकारियों तथा सुरक्षा बलों द्वारा लगातार गश्त करने का आदेश दिया है। ECI ने चेतावनी दी कि अशांति फैलाने में शामिल किसी भी व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।

West bengal violence tmc party office vandalized ablaze video viral social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 08:29 AM

Topics:  

  • TMC
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election
  • West Bengal Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.