मुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा! ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, चकनाचूर हुई वैन

Murshidabad Train Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लेवल क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से पूल कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो स्कूली छात्र भी शामिल हैं।
murshidabad railway crossing accident
स्कूल वैन के उड़े परखच्चे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Murshidabad Railway Crossing accident: बंगाल में लेवल क्रॉसिंग करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। लेवल क्रॉसिंग करते समय ट्रेन ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। स्कूल वैन में कई बच्चे सवार थे, जो कि स्कूल जा रहे थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत, जिनमें तीन स्कूली छात्र शामिल हैं। हादसे में घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक पूल कार को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

तेज रफ्तार से आ रही थी ट्रेन

शुरुआती जांच से पता चला है कि रेल गेट को संभालने में रेलवे गेटमैन की गलती इस हादसे की वजह थी। यह जानकारी होने के बावजूद कि निमतिता-कटवा लोकल ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही थी, उसने रेल-गेट खुला रखा।

स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। उस समय निमता-कटवा लोकल ट्रेन आ रही थी। चश्मदीदों का दावा है कि ठीक उससे पहले, हावड़ा जाने वाली नबद्वीप एक्सप्रेस गुजरी थी और गोविंदपुर रेल गेट बंद नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा, "गेट खुला देखकर कई स्कूली छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन ने रेलवे लाइन पार करना शुरू किया। उसी पल निमतिता-कटवा लोकल ट्रेन तेज रफ्तार से आई और सीधे स्कूल वैन को टक्कर मार दी।"

मुर्शिदाबाद में ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर

मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में कर्णसुवर्ण के पास रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर स्कूल के बच्चों को ले जा रही गाड़ी को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे कई छात्र घायल हो गए।

घायल बच्चों तो अस्पताल में किया भर्ती

मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में कर्णसुवर्ण के पास रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर स्कूल के बच्चों को ले जा रही गाड़ी को ट्रेन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद घायल छात्रों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

स्कूल वैन ड्राइवर की गलती नहीं

एक चश्मदीद ने मीडिया को बताया, "स्कूल वैन के ड्राइवर की कोई गलती नहीं थी। वह रेलवे लाइन पार कर रहा था और उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही है।" ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "तीन स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य बच्चों और स्कूल वैन के ड्राइवर की हालत गंभीर है। उन्हें पास के बहरामपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।"

बहरामपुर में स्कूल वैन और ट्रेन के बीच हुई दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "किसी की भी जान जाना दुखद है, लेकिन बच्चों की मौत और भी ज्यादा दिल तोड़ने वाली है। इसकी पूरी जांच जरूरी है, और मुझे यकीन है कि रेलवे इसकी अलग से जांच करेगा।"

Navbharat Live
navbharatlive.com