शत्रुघ्न सिन्हा से यूसुफ पठान तक, TMC के बागी सांसदों की आई नई लिस्ट; इस एक नाम ने सभी को चौंकाया

TMC Rebel MPs New List: TMC के बागी सांसदों की नई लिस्ट सामने आई है। इसमें बेहद चौंकाने नाम शामिल हैं। पार्टी के विधायक दल के बाद संसदीय दल में बड़ी टूट हो गई है।
From Shatrughan Sinha to Yusuf Pathan: A new list of rebel TMC MPs emerges; one name in particular has taken everyone by surprise.
यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trinamool Congress Party Split: विधानसभा चुनावों में बंगाल से अपनी सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह बिखर गई है। पार्टी के 80 में से 60 विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है। विधायक दल के बाद पार्टी के संसदीय दल में भी टूट हो गई। टीएमसी के बागी सांसदों की एक नई लिस्ट सामने आई है।

इस नई लिस्ट में तीन नाम बेहद चौंकाने वाले हैं। ये नाम हैं यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और सायोनी घोष। हालांकि, बगावत करने वाले नेताओं ने दावा किया है कि सांसदों की संख्या 20 से भी ज्यादा है, लेकिन सामने आई लिस्ट में 19 सांसदों के ही नाम हैं।

सायोनी घोष ने चौंकाया

टीएमसी के बागी सांसदों की नई लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम सयोनी घोष का है। सायोनी को ममता का करीबी माना जाता है। विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान सायोनी घोष ने भाजपा पर खूब हमलावर थीं। चुनाव प्रचार में उनके भाषण से उन्हें ममता का विकल्प भी माना जाने लगा था। सायोनी घोष ने 2021 में TMC जॉइन की थी। वर्तमान में वे जाधवपुर लोकसभा से सांसद हैं।

From Shatrughan Sinha to Yusuf Pathan: A new list of rebel TMC MPs emerges; one name in particular has taken everyone by surprise.
टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट (सोर्स- एआई जनरेटेड)

यूसुफ और शत्रुघ्न भी हुए बागी

बागी सांसदों की लिस्ट में यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। युसुफ पठान बहरामपुर सांसद हैं और शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं। बता दें शत्रुघ्न सिन्हा पहले भाजपा में ही हुआ करते थे। फिर कांग्रेस होते हुए मार्च 2022 में TMC का दामन थाम लिया।

बागियों की नेता हैं काकोली घोष

TMC से बगावत करने वाले सांसदों का नेतृत्व करने काकोली घोष कर रहीं हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ 20 सांसद हैं। बागी सांसदो ने भूपेंद्र यादव से मुलाकात  भी की थी। मुलाकात के दौरान 14 सांसदों की फोटो ही सामने आई थी। काकोली घोष ने मीडिया से बात करते हुए लोकसभा स्पीकर को पत्र सौंप का दावा किया था। उन्होंने कहा कि जब उन्हें समय मिलेगा, तो वे खुद हमें बुलाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com