Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता दीदी का ‘मिशन बंगाल’ ऑन, 18 स्टार प्रचारकों की फौज और 10 प्रतिज्ञाएं, चौथी बार सत्ता दिला पाएंगे ये वादे?

Bengal Chunav 2026: बंगाल चुनाव के लिए टीएमसी ने चुनावी बिसात बिछा दी है। घोषणापत्र के साथ 18 स्टार प्रचारकों की लिस्ट सामने आ चुकी है। अब देखना ये है कि बंगाल के लोगों के लिए ये कितना लुभावना होगा।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Mar 21, 2026 | 11:26 AM

ममता बनर्जी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Elections 2026: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ‘बंगाल के लिए 10 प्रतिज्ञा’ नाम से एक चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। यह घोषणापत्र न केवल लोकलुभावन वादों का पिटारा बताया जा रहा है, बल्कि अगले पांच साल के लिए ममता सरकार के शासन की नींव और रोडमैप भी है।

आइए समझते हैं कि ममता बनर्जी की इस रणनीति के मुख्य पिलर्स क्या हैं और वे कैसे सत्ता विरोधी लहर को मात देने की तैयारी कर रही हैं। कौन हैं वो स्टार प्रचारक जो मैदान में उतरकर ममता दीदी के लिए सीएम की कुर्सी सुरक्षित करने की कोशिश करते दिखेंगे।

महिलाओं-युवाओं पर केंद्रित ‘आर्थिक सुरक्षा’ का बड़ा दांव

ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत ‘महिला वोटर’ मानी जाती है। इसे और मजबूत करने के लिए उन्होंने ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना को जीवन भर के लिए जारी रखने का वादा किया है। इसके साथ ही अब सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए और SC/ST वर्ग की महिलाओं को 1,700 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। साथ ही बेरोजगार युवाओं को साधने के लिए ‘बांग्लार युबा-साथी’ योजना के तहत हर महीने 1,500 की आर्थिक मदद देने का वादा किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस के 3 ‘सुपरकॉप्स’ अचानक भेजे गए शहर से बाहर, विधानसभा चुनावों में इन राज्यों में संभालेंगे मोर्चा

Assam Election: असम चुनाव में ममता बनर्जी की एंट्री, TMC की पहली लिस्ट में 17 उम्मीदवारों का ऐलान

नवभारत निशानेबाज: उधर दादा ट्रंप, इधर दीदी ममता, हठीले स्वभाव की दोनों में समता

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा के नेताओं को खरीद रही TMC! सुवेंदु अधिकारी ने लगाया बड़ा आरोप

ग्रामीण अर्थव्यवस्था-बुनियादी ढांचे के कायाकल्प का दावा

बंगाल के ग्रामीण वोट बैंक को बचाने के लिए टीएमसी ने कृषि और आवास पर बड़ा दांव खेला है। किसान परिवारों और भूमिहीन मजदूरों की मदद के लिए 30,000 करोड़ का अलग कृषि बजट लाने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ-साथ राज्य के हर परिवार के पास अपना पक्का घर होने का दावा और हर घर में पीने का पानी सुनिश्चित किया जा रहा है।

हेल्थ और एजुकेशन के लिए क्या है?

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ममता बनर्जी जमीनी स्तर पर पहुंचने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। ममता के वादे में कहा गया है कि हर ब्लॉक और कस्बे में सालाना ‘दुआरे चिकित्सा’ कैंप लगाए जाएंगे ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित हो सके और ‘बांग्ला शिक्षायतन’ के तहत सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह अपग्रेड करने का वादा किया गया है।

7 नए जिले बनाएंगी ममता दीदी

बेहतर गवर्नेंस के लिए 7 नए जिले बनाने और शहरी स्थानीय निकायों की संख्या बढ़ाने का वादा किया गया है और बंगाल को व्यापार का केंद्र बनाने के लिए वर्ल्ड-क्लास लॉजिस्टिक्स, पोर्ट और एक ग्लोबल ट्रेड सेंटर के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

Today, I place before the people my 10 ‘Protigya’ for Bengal. My commitments span every pillar of governance, strengthening support for women, youth, farmers, landless agricultural labourers, and the elderly; advancing education and healthcare; ensuring housing and piped… pic.twitter.com/LIhsJsliCr — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 20, 2026

ऐग्रेसिव पॉलिटिकल नैरेटिव

ममता बनर्जी केवल वादों पर ही निर्भर नहीं हैं, बल्कि वे राजनीतिक मोर्चे पर भी बेहद आक्रामक हैं। ममता ने चुनाव आयोग की ओर से अधिकारियों के तबादले पर सवाल उठाते हुए इसे ‘अघोषित राष्ट्रपति शासन’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल को बहुत पहले से टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने सीमा पार से पैसे और हथियार लाए जाने और राज्य में दंगा भड़काने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।

18 स्टार प्रचारकों की फौज

पार्टी ने अपनी चुनावी साख को मजबूत करने के लिए 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कमान संभाल रहे हैं। यह टीम न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि असम जैसे पड़ोसी राज्यों में भी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिन-रात एक करने को तैयार है।

TMC releases a list of 18 star campaigners for the party’s candidates for the upcoming Assam Assembly elections. CM Mamata Banerjee, national general secretary Abhishek Banerjee, among the star campaigners. pic.twitter.com/Y4pyyhoKOJ — ANI (@ANI) March 20, 2026

यह भी पढ़ें: Assam Election: असम चुनाव में ममता बनर्जी की एंट्री, TMC की पहली लिस्ट में 17 उम्मीदवारों का ऐलान

एक्सपर्ट्स की मानें तो ममता बनर्जी ने इन 10 प्रतिज्ञाओं के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की है कि विकास का पहिया चौथे कार्यकाल में तेजी से घुमाने की तैयारी है। एक तरफ जहां वे अपनी जन-कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश करती दिख रही हैं वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखे हमले कर वो बंगाल की अस्मिता और शांति का कार्ड भी खेल रही हैं।

West bengal election 2026 mamata banerjee manifesto mission bengal 10 promises

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 09:19 AM

Topics:  

  • Mamata Banerjee
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.