Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शपथ ग्रहण के साथ ही बंगाल में नए युग की हुई शुरुआत! सुवेंदु कैबिनेट में इन 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Suvendu Adhikari Government Ministers:पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राज्यपाल आर एन रवि ने जगन्नाथ चट्टोपाध्याय सहित 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 01, 2026 | 12:06 PM

पश्चिम बंगाल सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में आज सुवेंदु अधिकारी सरकार का पहला मंत्रीमंडल विस्तार हो रहा है। इसके तहत आज 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष, मालती रावा रॉय, स्वपन दासगुप्ता जैसे बड़े नाम शामिल है।

#WATCH | पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट विस्तार समारोह के लिए कोलकाता के लोक भवन में मौजूद हैं। आज 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। (सोर्स: PWD IT डिपार्टमेंट) pic.twitter.com/Jlu8p4WlfE — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2026

जानकारी के मुताबिक, इन विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ ही इनके मंत्रालायों की घोषणा भी आज ही कर दी जाएगी। शपथ ग्रहण से पहले इस बात को लेकर काफी गहमा-गहमी थी कि सुवेंदु अपने मंत्री मंडल में किन विधायकों को जगह देंगे। क्योंकि बीजेपी ने इसे लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीतू पटवारी पर टिप्पणी से भड़की युवा कांग्रेस, भोपाल में फूंका सीएम का पुतला

MLC Election 2026: भाजपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट; सुप्रिया सुले के समधी अरुण लखानी को मिला टिकट

कमलनाथ का मुख्यमंत्री मोहन यादव पर पलटवार, बोले- सत्ता का घमंड न करें, भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है जनता

आगामी चुनावों से पहले भाजपा की बड़ी बैठक, आज प्रदेश अध्यक्षों संग मंथन करेंगे नितिन नवीन

पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा बने मंत्री

सोमवार को शपथ ग्रहण की शुरुआत होते ही सबसे पहले अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शंकर घोष को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद दूसरे राउंड में दीपक बर्मन, मनोज उरांव, और गौरी शंकर घोष ने शपथ ली। लेकिन लोगों का ध्यान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने अपनी ओर खींचा।

West Bengal Cabinet: BJP MLAs Joyel Murmu, Ashok Dinda, Anandamoy Burman, Santanu Pramanik, Purnima Chakraborty, Umesh Rai sworn in as ministers in Suvendu Adhikari cabinet. pic.twitter.com/f5lMfWlWsv — News Arena India (@NewsArenaIndia) June 1, 2026

डिंडा ने तीसरे राउंड में स्वपन दासगुप्ता, दुध कुमार मंडल, जोएल मुर्मू, आनंदमय बर्मन के साथ राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। माना जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी अशोक डिंडा को खेल मंत्रालय की कमान सौंप सकते हैं। हालांकि इसे अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

बंगाल में 41 हुई मंत्रियों की संख्या

इन 35 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद पश्चिम बंगाल में मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है। क्योंकि किसी भी राज्य के मंत्रियों की संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 फीसद तक हो सकती है ऐसे में अब सुवेंदु कैबिनेट में केवल तीन मंत्रियों को ही और शामिल किया जानें की संभावना बचती है।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: BJP MLAs ने कैबिनेट मिनिस्टर/MoS /MoS (इंडिपेंडेंट चार्ज) के तौर पर शपथ ली 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 3 ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली कैबिनेट मंत्री: पश्चिम बंगाल सरकार
1) दीपक बर्मन
2) तपस रॉय
3) डॉ. शंकर… pic.twitter.com/rwnE4LNzBu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2026


इससे पहले विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद 9 मई को भाजपा सरकार के छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, निसिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल थे।

यह भी पढ़ें- सांसद को शोभा नहीं देता… कल्याण बनर्जी की नौटंकी पर मंत्री दिलीप घोष ने बोला हमला, कपिल सिब्बल को दी नसीहत

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2026 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक साबित हुआ है। इस बार भाजपा ने न सिर्फ 15 साल से राज्य की सत्ता में काबिज टीएमसी की ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेका बल्कि प्रचण बहुत हासिल करते हुए बंगाल में पहली बार अपनी सरकार बनाई है।

West bengal cabinet expansion suvendu adhikari government 35 mlas take oath as ministers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 11:20 AM

Topics:  

  • Bengal Governor
  • BJP
  • Suvendu Adhikari
  • West Bangal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.