सोने की चमचमाती बिस्कुट, 21 करोड़ से ज्यादा का कैश, बंगाल में सरकारी बस ड्राइवर ही निकला धन कुबेर, CM भी दंग!

West Bengal Raid: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक बड़े छापे के दौरान, कथित रेत माफिया ऑपरेटर और पूर्व सरकारी बस ड्राइवर के घर से करोड़ों रुपये नकद और लगभग 15 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।
west bengal police raid gold bar
करोड़ों का कैश और सोना बरामद (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

West Bengal Birbhum Raid: पश्चिम बंगाल के बीरभूम पुलिस की ओर से रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन के खिलाफ लॉ एनफोर्समेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। लॉ एनफोर्समेंट की ओर से की गई कार्रवाई की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तारीफ की है। बीरभूम जिले के एक घर में करोड़ों में कैश और सोने की छड़ें बरामद की गई, जिसे देख पुलिस भी दंग रह गई।

रकम इतनी थी कि गिनने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा। नोट गिनने के लिए 5 मशीने मंगवानी पड़ी और नोट इतने ज्यादा थे कि मशीनें भी बंद पड़ गई। बंगाल में मिले इस धन कुबेर का नाम मीनार मंडल है। मीनार मंडल पहले सरकारी बस चलाता था और वर्तमान में रेत माफिया बन गया है। उसके घर ने मिले नकदी और सोना ले जाने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।

पूर्व बस ड्राइवर के घर छापा

देवचा गांव में इस पूर्व सरकारी ड्राइवर मीनार मंडल उर्फ टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन का दो मंजिला मकान है। पुलिस ने इस मकान पर थापा मारा, जिसके बाद उसके घर से एक-एक किलो वजन की सोने की 14 छड़ें और 100-100 ग्राम के सोने के 10 बिस्कुट बरामद किए गए। इस सोने की कीमत इस समय लगभग 21.5 करोड़ रुपये है।

west bengal birbhum police raid gold bar
सोने की छड़े और बिस्कुट बरामद (सौजन्य-IANS)

अधिकारियों के अनुसार, यह नकदी 28 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि मीनार मंडल का बीरभूम के पत्थर खनन व्यवसाय में बड़ा कारोबार है। उसे सीएम सुवेंदु अधिकारी ने 'बालू माफिया' संचालक बताया है। बीरभूमि में कथित अवैध खनन और राजस्व चोरी के खिलाफ जारी एक बड़ी कार्रवाई के बीच यह खुलासा हुआ है।

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया पोस्ट

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी यह देख दंग रह गए और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। सीएम सुवेंदु की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए हमारे लॉ एनफोर्समेंट स्टाफ का काम तारीफ के काबिल है। सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर एक सटीक ऑपरेशन के बाद बीरभूम पुलिस ने मोहम्मद बाजार पुलिस स्टेशन के तहत गैरकानूनी रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ ​​मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर एक बड़ी रेड की।"

https://twitter.com/SuvenduWB/status/2082357697060761746

करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

मुख्यमंत्री ने लिखा, "ऑपरेशन में गैरकानूनी तरीके से जमा की गई भारी मात्रा में दौलत का पता चला है। अब तक 5.5 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया और गिनती अभी भी जारी है। वहीं, 15 किलो सोना बरामद किया गया है। उन्होंने लिखा, "इस ऑपरेशन में शामिल पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी, बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक और बीरभूम डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्टाफ की और से की गई कड़ी कार्रवाई के लिए बहुत तारीफ करता हूं।"

west bengal birbhum police raid
करोड़ों का कैश बरामद (सौजन्य-IANS)

मुख्यमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "पश्चिम बंगाल सरकार का भ्रष्ट लोगों के खिलाफ चल रहा अभियान 'करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी' को अपना गाइडिंग प्रिंसिपल मानकर जारी रहेगा। यह बात बिल्कुल साफ हो जानी चाहिए कि किसी भी ऐसे इंसान को बख्शा नहीं जाएगा जिसका अतीत खराब रहा हो, जिसने सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल करके और उस समय की सत्ताधारी पार्टी के साथ साठगांठ करके पैसा कमाया हो।"

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, सरकारी पैसा लोगों का है, और जो इसे लूटेंगे, उन्हें कानून की पूरी सजा मिलेगी। निगरानी और बिना किसी समझौते के कार्रवाई जारी रहेगी। माफिया सिंडिकेट पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com