Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC नेता ओ’ब्रायन ने उठाए बीजेपी घोषणापत्र पर सवाल, पूछा- कितने हुए पूरे

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा के वादों और हकीकत में जमीन आसमान का फर्क है। वह गरीबों की थाली की रक्षा करने की बात तो करती है लेकिन उन्हें उतनी कमाई के अवसर तक नहीं मिलता है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 09, 2025 | 11:52 AM

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने सोमवार को केंद्र सरकार के मौजूदा कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर जमकर निशाना साधा। ब्रायन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र में शामिल कई वादों को गिनाते हुए कहा कि हकीकत इन वादों से काफी अलग है।

नरेन्द्र मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल है। ओ ब्रायन ने अपने एक लेख में 2024 के चुनावों से पहले भाजपा द्वारा जारी 69 पृष्ठों के घोषणापत्र में से 15 वादों का उल्लेख किया। राज्यसभा सदस्य ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि वह गरीबों की थाली की रक्षा करेगी, लेकिन विश्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 7.5 करोड़ भारतीय प्रतिदिन 225 रुपये से भी कम कमाते हैं।

भाजपा के वादों की हकीकत अलग

उन्होंने कहा, “सबसे गरीब पांच प्रतिशत लोग प्रतिदिन 68 रुपये खर्च करते हैं जबकि एक शाकाहारी थाली की कीमत 77 रुपये है।” ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा ने नव-मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन 2014 से 2024 के बीच घरेलू देनदारियां दोगुनी हो गई हैं, जबकि शुद्ध वित्तीय बचत पिछले 50 वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है। भाजपा ने उच्च मूल्य वाली नौकरियां पैदा करने का वादा किया था, लेकिन वास्तविकता यह है कि 2021 से लगातार अधिक से अधिक लोग कृषि क्षेत्र की ओर लौटने को मजबूर हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कभी मेरे ‘मिनी जापान’ वाले बयान पर उड़ा था मजाक, आज राजकोट में रॉकेट… PM मोदी का गुजरात दौरे दौरान बड़ा बयान

‘केरल में कमल खिलाना है और भाजपा का CM बनाना है’, जीत के जोश में शाह ने बताया पार्टी का फाइनल प्लान

Bangladesh में हिंदू नरसंहार पर वैश्विक प्रवासियों की पीएम मोदी से अपील, कर रहे कार्रवाई की मांग

‘औरंगजेब ने सोमनाथ मंदिर को मस्जिद बनाने की कोशिश की’, स्वाभिमान पर्व में बोले पीएम मोदी

तृणमूल नेता ने कहा, “वर्तमान में कार्यबल का 46 प्रतिशत हिस्सा कृषि में लगा हुआ है। पांच में से करीब तीन लोग स्वरोजगार में लगे हुए हैं, जिसे विशेषज्ञ रोजगार का सबसे अच्छा तरीका नहीं मानते हैं। कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी पर ओ ब्रायन ने कहा कि 2018-23 के बीच रोजगार संबंधी गतिविधियों में लगी महिलाओं का अनुपात सिर्फ 2.3 प्रतिशत अंक बढ़ा।

महिलाओं को नहीं मिला बराबरी का अधिकार

उन्होंने कहा, “रोजगार संबंधी गतिविधियों पर खर्च किया गया समय पांच वर्षों में सिर्फ 10 मिनट बढ़ा है। महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी दर पुरुषों की तुलना में आधी बनी हुई है।” विधायिका में महिलाओं के लिए आरक्षण पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास लोकसभा में 13 प्रतिशत महिला सांसद हैं। ओ ब्रायन ने 2023 में पारित हुए महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “हालांकि, इसे जनगणना से जोड़ा गया है, जो 2027 में होनी है। जनगणना के बाद परिसीमन की प्रक्रिया होगी। इन दोनों के बाद ही विधेयक को वास्तव में लागू किया जा सकेगा। कब? कोई भी अनुमान लगा सकता है।”

‘है सुबह प्यार की…’, एक दूसरे को बाहों में लेकर झूमें महुआ और पिनाकी, सोशल मीडिया पर गदर काट रहा VIDEO

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “हर दिन औसतन 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं।” ओ ब्रायन ने मणिपुर में जारी संघर्ष का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभी तक राज्य का दौरा नहीं किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

West bengal assembly election tmc leader o brien furious over bjp manifesto

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 11:52 AM

Topics:  

  • Mamta Banerjee
  • Narendra Modi
  • West Bangal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.