Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा तो राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, बंगाल में नई सरकार बनाने का रास्ता साफ

Mamata Banerjee Resignation Row: चुनाव में मिली हार के बाद भी ममता बनर्जी कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगी। इस बीच अब राज्यपाल ने आज बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 08, 2026 | 10:09 AM

ममता बनर्जी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

West Bengal Assembly Dissolved: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आ गए हैं। चुनावी नतीजों में टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में मिली हार के बाद भी ममता बनर्जी कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगी। इस बीच अब राज्यपाल ने आज बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई की आधी रात को पूरा हो गया। अब संविधान क अनुच्छेद 172 के तहत कार्यकाल पूरा होते ही सदन का अस्तित्व खुद ही समाप्त हो जाता है। अब राज्यपाल के पास नई सरकार को शपथ दिलाने का रास्ता साफ हो गया है। इधर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों में धांधली का आरोप लगाते हुए पद छोड़ने से मना कर दिया है। ममता ने कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं चुनाव नहीं हारी हूं मुझे हराया गया है।

राज्यपाल ने भंग की विधानसभा

सम्बंधित ख़बरें

ममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO

ममता बनर्जी के जाने से पहले ही खेल खत्म हो जाता है! मंत्री दिलीप घोष ने किया चैलेंज, बोले- बिन बुलाए मेहमान…

जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख

कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता को झटका, TMC के 3 बैंक खातों पर रोक बरकरार, ED की कार्रवाई पर नहीं मिली अंतरिम राहत

बता दें कि चुनावी नतीजों में भाजपा ने 294 सीटों में से 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, वहीं तृणमूल कांग्रेस दहाई के आंकड़े में ही सिमट कर रह गई। खबरों के मुताबिक, बहुमत प्राप्त दल के रूप में बीजेपी 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर सकती है। राज्यपाल आर.एन. रवि जल्द ही नई सरकार के गठन के लिए भाजपा को न्योता दे सकते हैं।

चुनाव का परिणाम जनादेश नहीं साजिश

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव नतीजों के अगले दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया था और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश है। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ने और विपक्षी गठबंधन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

ममता बनर्जी का इस्तीफा से इनकार

ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि उसकी लड़ाई चुनाव आयोग से थी, जिसने बीजेपी के लिए काम किया। ममता बनर्जी ने कहा था, ‘‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि हमारी हार जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत हुई है.… मैं हारी नहीं हूं, मैं लोक भवन नहीं जाऊंगी।”

West bengal assembly dissolved mamata banerjee refuses to resign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 07:50 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Mamata Banerjee
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.