ममता या मोदी…बंगाल में आज हुए चुनाव तो कौन मारेगा बाजी? चुनाव से पहले आए सर्वे में बड़ा खुलासा
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं, राज्य में मार्च-अप्रैल में चुनाव कराए जा सकते हैं। वहीं चुनाव आयोग फरवरी अंत तक तारीखों की घोषणा कर सकता है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
CM ममता बनर्जी, PM मोदी
West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। राज्य में मार्च-अप्रैल के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं, जबकि चुनाव आयोग फरवरी के अंत तक तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसी बीच सी वोटर के सर्वे में बंगाल के मतदाताओं का रुख जानने की कोशिश की गई है। सर्वे में यह सवाल पूछा गया कि अगर आज पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव होते हैं, तो जनता किसे चुनेगी।
हालांकि यह भी साफ है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदाताओं का मिजाज अलग-अलग होता है। फिर भी ऐसे सर्वे से जनता के मौजूदा रुझान का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। कई बार लोकसभा चुनाव का ट्रेंड विधानसभा चुनावों में भी असर दिखाता है।
2024 लोकसभा चुनाव में क्या रहा था हाल?
लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यह प्रदर्शन 2019 के मुकाबले बेहतर था। वहीं भाजपा ने 12 सीटें जीतकर राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
त्रिशंकु विधानसभा बनी तो टीएमसी-बीजेपी के पास क्या रास्ता? बहुमत के लिए क्या करेंगे मोदी और ममता, जानें सब कुछ
ममता ने किया जीत का ऐलान फिर भी इस बात का सता रहा डर! काउंटिंग एजेंटों से कहा- किसी भी कीमत पर ना छोड़ें मैदान
योगी सरकार में होगा बड़ा बदलाव! दोनों डिप्टी CM दिल्ली रवाना, राज्य में सियासी हलचल तेज
ताजा सर्वे में TMC की बढ़त बरकरार
सी वोटर के ताजा सर्वे के मुताबिक, अगर अभी पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव होते हैं तो TMC अपने 2024 के प्रदर्शन को लगभग दोहरा सकती है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि TMC को सिर्फ 1 सीट का नुकसान हो सकता है और वह 29 से घटकर 28 सीटों पर सिमट सकती है।
भाजपा को होगा मामूली फायदा
सर्वे के अनुसार भाजपा को हल्का फायदा मिलता दिख रहा है। पार्टी की सीटें 12 से बढ़कर 14 तक पहुंच सकती हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अगस्त में हुए इसी MOTN सर्वे में भाजपा को 11 सीटें मिलने का अनुमान था। यानी बीते कुछ महीनों में भाजपा ने कुछ हद तक अपनी खोई जमीन वापस पाई है।
वहीं TMC को अगस्त के सर्वे की तुलना में नुकसान होता दिख रहा है। उस समय पार्टी को 31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था, जो अब घटकर 28 रह सकता है।
वोट शेयर में भी बदलाव
जनवरी के सर्वे में भाजपा के वोट शेयर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त में जहां भाजपा का वोट शेयर 39 फीसदी था, वहीं अब यह बढ़कर 42 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी कुछ ही महीनों में करीब 3 फीसदी की बढ़त।
ममता बनर्जी पर जनता का भरोसा कायम
हालांकि यह केवल एक सर्वे है और वास्तविक नतीजे इससे अलग भी हो सकते हैं। लेकिन अगर इसे जनता के मौजूदा मूड का संकेत माना जाए, तो साफ है कि पश्चिम बंगाल में TMC अब भी सबसे मजबूत पार्टी बनी हुई है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जनता का भरोसा कायम है।
यह भी पढ़ें- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगे झुका मेला प्रशासन, माफी मांगने को तैयार…लेकिन शंकराचार्य ने रख दी शर्त!
फिलहाल विधानसभा चुनाव में अभी दो महीने से ज्यादा का समय बाकी है और वहां मुद्दे भी अलग होंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC सत्ता बचाने में सफल रहती है, या भाजपा पहली बार बंगाल में सत्ता का स्वाद चख पाती है। इसका जवाब आने वाले कुछ महीनों में मिल जाएगा।
