Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Waqf Law: बंगाल में ममता के राज में निर्ममता…हिंसक भीड़ ने पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट, हाई कोर्ट पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को हुई हिंसा के निशान मिटने से पहले ही शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई।जिसको लेकर बंगाल में बवाल मचा हुआ है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 12, 2025 | 07:04 PM

ममता बनर्जी व शुभेंदु अधिकारी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हिंसा भड़क उठी। मुर्शिदाबाद में आज दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शमशेरगंज इलाके के जाफराबाद इलाके में हिंसक भीड़ ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी। घटना आज दोपहर की है, जब भीड़ ने एक गांव पर हमला किया।

इससे पहले शुक्रवार (11 अप्रैल) को जुमे की नमाज के बाद मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद में शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख कर पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगों के मद्देनजर, मैंने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की आवश्यकता के लिए… pic.twitter.com/Icp4gWwNdV — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2025

सम्बंधित ख़बरें

सपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ

नासिक मनपा में BJP के मतभेद फिर सतह पर, स्थायी समिति चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल; पार्षदों ने जताई नाराजगी

बंगाल के कद्दावर नेता मुकुल रॉय का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना जानलेवा, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नवभारत निशानेबाज: महुआ, पूर्व प्रेमी और कुत्ता नहीं मिल पाया संरक्षण का छत्ता

पिता पुत्र की बेरहमी से हत्या

मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को हुई हिंसा के निशान मिटने से पहले ही शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई।जिसको लेकर बंगाल में बवाल मचा हुआ है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को मुर्शिदाबाद के सुती में हिंसा की शुरुआत हुई थी। जुमे की नमाज के बाद हजारों लोग वक्फ कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और एनएच-34 को जाम कर दिया। पुलिस ने जब नेशनल हाईवे से नाकाबंदी हटाने की कोशिश की तो पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गई।

पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग

इसके बाद यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में भी हजारों लोग नेशनल हाईवे पर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने शमशेरगंज के डाक बंगला मोड़ पर हंगामा शुरू कर दिया। यहां पहले खड़ी पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी गई। फिर तोड़फोड़ के बाद एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इतना ही नहीं सड़क किनारे की दुकानों और दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आगजनी की गई। उन्मादी भीड़ ने धुलियान स्टेशन के पास रेलवे फाटक और रिले रूम को निशाना बनाया। जमकर पथराव किया गया। रेलवे कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों के जवान यहां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल इन इलाकों में केंद्रीय बल और पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान तैनात हैं।

Waqf law violence in west bengal mob kills father and son shubhendu adhikari reaches high court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2025 | 07:04 PM

Topics:  

  • BJP
  • Mamata Banerjee
  • Suvendu Adhikari
  • TMC
  • Waqf Act

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.