Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC छात्र संघ से जुड़े युवती व युवकों ने कॉलेज में छलकाया जाम! BJP ने बोला हमला

भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि टीएमसी छात्र ईकाई के नेता कॉलेज परिसर में शराब पी रहे हैं। इस वीडियो पर टीएमसी ने प्रतिक्रिया देते हुए पुराना बताया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 07, 2025 | 10:10 PM

मादक पदार्थ का सेवन करते युवक (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:
कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो साझा किया है, जिसमें एक महिला समेत कुछ युवक एक कॉलेज परिसर में शराब पीते नजर आ रहे हैं।  भाजपा ने आरोप लगाया है कि फुटेज में मौजूद लोग सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई से जुड़े हैं। यह वीडियो साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज परिसर में एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच सामने आया है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि कथित वीडियो में दिख रहे लोग दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) से जुड़े हैं। ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है।

वायरल  वीडियो को टीएमसी ने बताया पुराना

सत्तारूढ़ तृणमूल ने आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फुटेज में दिख रहे लोग अब संगठन से जुड़े नहीं हैं। साथ ही टीएमसी ने सवाल किया कि भाजपा ने तीन साल पुराना वीडियो क्यों और किस उद्देश्य से निकाला। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने रविवार रात एक पोस्ट में कहा, “शराब, महिलाएं, गंदी राजनीति। यही तृणमूल का असली चेहरा है। वर्ष 2022 के एक वीडियो में बालुरघाट टीएमसीपी अध्यक्ष एक कॉलेज यूनियन रूम के अंदर महिलाओं के साथ शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। हां, कैंपस के अंदर!”
Drinks, Women, Dirty Politics. That’s the real face of TMC! A 2022 video shows Balurghat TMCP President drinking with women inside a college union room. Yes, inside the campus! From Kasba to Sandeshkhali, TMCP union rooms and TMC party offices have become dens of exploitation… pic.twitter.com/FsctJWiapE — BJP West Bengal (@BJP4Bengal) July 6, 2025

टीएमसी यूनियन रूम अपराध के अड्डे: भाजपा

सम्बंधित ख़बरें

I-PAC पर ED रेड: ‘डेटा चोरी’ या ‘कोयला घोटाला’? रेड के बीच ममता की एंट्री से मचा हड़कंप!

बदलापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: BJP-NCP ने प्रियंका दामले को उतारा मैदान में, 9 जनवरी को फैसला

‘हर घर जल की जगह हर घर मल’: इंदौर मौतों पर भड़के खेड़ा, बोले- लोग मर रहे और CM गाना गा रहे

‘भाजपा कमाठीपुरा के बाहर…’ ये क्या बोल गए संजय राउत, विवादित बयान पर भड़के स्थानीय लोग, मचा बवाल

भाजपा ने यह भी कहा, “कस्बा से संदेशखालि तक टीएमसीपी यूनियन रूम और तृणमूल पार्टी कार्यालय महिलाओं के खिलाफ शोषण और अपराध के अड्डे बन गए हैं। ऐसा लगता है कि तृणमूल में शामिल होने के लिए या तो आपको विकृत व्यक्ति या फिर दरिंदा होना चाहिए।”
त्रिनंकुर भट्टाचार्य फुटेज में दिख रहे लोग संगठन में नहीं
टीएमसीपी के प्रदेश अध्यक्ष त्रिनंकुर भट्टाचार्य ने संपर्क करने पर कहा कि पार्टी और उसकी छात्र शाखा किसी भी घृणित व्यवहार का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा, “फुटेज में दिख रहे लोग अब संगठन का हिस्सा नहीं हैं। हम किसी भी घृणित व्यवहार का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि किसी बड़े संगठन में 100 प्रतिशत लोग सही नहीं हो सकते। जब भी कोई बात हमारे संज्ञान में आती है, हम तुरंत कार्रवाई करते हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ

Tmc student union leaders drank alcohol in college video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 10:09 PM

Topics:  

  • BJP
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.