Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ममता बनर्जी का तख्तापलट! स्पीकर से मिलने पहुंचे TMC के 60 से अधिक बागी विधायक, बोले- दीदी के खिलाफ नहीं पर…

TMC Political Crisis: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) दो भाग में बंट सकती है। पार्टी से निकाले गए संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी से 50 अधिक विधायकों को लेकर स्पीकर से मिलने पहुंचे हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 03, 2026 | 11:56 AM

पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक विद्रोह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

TMC MLA Revolt West Bengal: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में छिड़ी सियासी जंग ने एक बड़ा मोड़ ले लिया है। बुधवार को टीएमसी के 80 में से 60 विधायक कोलकाता में विधानसभा पहुंचे। माना जा रहा है कि यह विधायक स्पीकर से मिलकर खुद को असली TMC घोषित कर सकते हैं। इन बागी विधायकों का नेतृत्व पार्टी से निकाले गए संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं।  

माना जा रहा है कि जल्द ही टीएमसी दो गुटों में बंट सकती है। जिसमें एक गुट का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी कर सकते हैं। जबकि दूसरे गुट की कमान संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी संभाल सकते हैं।

हम ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं: रिजू दत्ता

टीएमसी के बागी नेता और प्रवक्ता रिजू दत्ता ने स्पीकर से मिलने और ममता बनर्जी का साथ छोड़ने को लेकर कहा कि, कोई भी ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं है। हमने पार्टी को बचाने के लिए यह कदम उठाया है। वहीं बागी विधायकों में से एक मुस्तफिजुर रहमान ने दावा किया कि हमारे पास 59 विधायकों का समथर्न है औ हम ही असली टीएमसी की नेतृत्व कर रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: टीएमसी और बीजेपी के बीच बढ़ता टकराव, बंगाल में चल रही प्रतिशोध की राजनीति

नोटों की गड्डियां और वो भी जली हुई…टीएमसी छात्र संघ के कमरे से आई तस्वीर से मचा हड़कंप! देखें VIDEO

पहले पश्चिम बंगाल…और अब पार्टी से हाथ साफ! ममता का होगा उद्धव ठाकरे वाला हाल? बागियों ने बढ़ाई मुश्किलें

20-21 जून को बंगाल जाएंगे PM मोदी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना और मिशन बंगाल, जानें क्यों खास है यह दौरा

स्पीकर से क्या मांग कर सकते हैं बागी विधायक

माना जा रहा है कि बागी विधायक स्पीकर से मिलने के बाद उनके सामने तीन बड़ी मांग रख सकते हैं। पहला- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरे हमारे तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए। तीसरा- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी को बनाया जाए, न कि शोभनदेव को। 

क्यों पड़ी टीएमसी में फूट

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार तीन बार चुनाव जीतकर सरकार बनाने में कामयाब रही है। एक लंबे समय तक ममता बनर्जी मतलब ही टीएमसी था, लेकिन हाल ही विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार ने स्पष्ट कर दिया की पार्टी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें- नोटों की गड्डियां और वो भी जली हुई…टीएमसी छात्र संघ के कमरे से आई तस्वीर से मचा हड़कंप! देखें VIDEO

कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी में ममता से अधिक अभिषेक का दखल बढ़ा गया था। साथ ही अभिषेक अपने हिसाब से फैसले ले रहे थे। जो चुनाव में हार का प्रमुख कारण बना। नेताओं ने कहा कि अभिषेक केवल अपने आसपास के लोगों को सुनते थे और उनसे मिलना बहुत मुश्किल हो गया था। उन्होंने ममता बनर्जी को इस बारे में अवगत कराया था, लेकिन उन्होंने कोई कदम उठाने की जगह आंख मूंद ली। 

Tmc split ritabrata banerjee says 60 mlas ready to back him against mamata report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 11:14 AM

Topics:  

  • Abhishek Banerjee
  • Mamta Banerjee
  • TMC
  • TMC MLA
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.