चुनाव में सफेद साड़ी और हवाई चप्पल, अब टोपी और चश्मे में दिखीं सयोनी घोष; एक महीने में ही बदला तेवर- VIDEO

Sayoni Ghosh New Looks: बंगाल विधानसभा चुनावों में सफेद साड़ी और हवाई चप्पल में दिखने वाली सयोनी घोष का नया अंदाज चर्चाओ में हैं। सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहें हैं कि एक महीने में तेवर कैसे बदला?
tmc mp sayoni ghosh new look goes viral on social media
टीएमसी सांसद सयोनी घोष, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

TMC MP Sayoni Ghosh New Looks: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मिला हार के बाद तृमणूल कांग्रेस में बहुत कुछ बदल चुका है। 15 सालों तक राज्य में एकक्षत्र राज करने वाले पार्टी टूट के मुंहाने पर खड़ी है। ऐसे में पार्टी के भविष्य को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई है। पार्टी के विधायकों और सांसदों के इस्तीफे लगातार आ रहे हैं। इसी बीच ममता बनर्जी के करीबियों की लिस्ट में शामिल टीएमसी की लोकसभा सांसद सयोनी घोष का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिंस-टीशर्ट के साथ मुंह पर मास्क और आंखों पर चश्मे लगाई हुईं नजर आ रही हैं।

अब आप भी सोच रहे होंगे की टीएमसी सांसद सयोनी घोष कुछ भी पहने उससे क्या फर्क पड़ता है। लेकिन, सोशल मीडिया पर कब क्या मुद्दा बन जाए ये कोई नहीं जानता। दरअसल, हाल ही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में सयोनी ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार की। वह पार्टी की मुख्य प्रचारकों में से एक थीं।

क्यों बदला सयोनी घोष का तेवर?

बंगाल विधानसभ चुनाव प्रचार के दौरान सयोनी घोष कई मौकों पर सफेद साड़ी और हवाई चप्पल में नजर आईं। उनका यह पहनावा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के पारंपरिक पहनावे सफेद साड़ी और हवाई चप्पल से मेल खाता था। सयोनी कई चुनाव में यह बोल भी रही थी की बीजेपी के पास ईडी, ईसी और सीबीआई जैसी एजेंसिया हैं, लेकिन हमारे पास सफेद साड़ी और हवाई चप्पल वाली ममता हैं। लेकिन अब चुनाव के एक महीने बाद उनका नया पहनावा और अंदाज देखकर यूजर्स ये पूछ रहे हैं कि सयोनी घोष का तेवर इतना जल्दी क्यों बदल गया?

चुनाव के बाद पहली बार दिखीं सयोनी

दरअसल, टीएमसी की लोकसभा सांसद सयोनी घोष का यह वीडियो कोलकाता एयरपोर्ट का है। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 खत्म होने बाद पहली बार वह सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सयोनी घोष भी टीएमसी की उन बागियों सांसदों की गुट में शामिल हैं, जो ममता बनर्जी के खिलाफ एकजुट हुए हैं। हालांकि, अधिकारिक रूप से सयोनी घोष ने इस बात की जानकारी नहीं दी हैं कि वो ममता बनर्जी के साथ हैं या बागी गुटों का हिस्सा हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com