टीएमसी ने उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर उम्मीदवार, बीजेपी ने बीते कल जारी की थी लिस्ट

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची के जरिए कुल छह नामों की घोषणा की गई है।
टीएमसी ने उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर उम्मीदवार, बीजेपी ने बीते कल जारी की थी लिस्ट
टीएमसी ने 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची के जरिए कुल छह नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले कल भारतीय जनता पार्टी ने भी सभी 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के बाद टीएमसी ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कहा जा रहा है कि टीएमसी बीजेपी के उम्मीदवारों का एनालिसिस करने के बात अपने कैंडिडेट्स उतारे हैं।

जानिए किसे मिली उम्मीदवारी

उपचुनाव के लिए टीएमसी ने सीताई से संगीता रॉय को टिकट दिया है। वहीं मदारीहाट अनुसूचित जाति आरक्षित सीट से जय प्रकाश टोप्पो, तालडांगरा से फल्गुनी सिंघबाबू, मेदिनीपुर से सुजॉय हाजरा, हरोआ से शेख रबीउल इस्लाम और नैहाटी से सनत डे को टिकट दिया गया है।

क्र.सं. निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
1 सिताई (SC) संगीता रॉय
2 मदारीहाट (ST) जय प्रकाश टोप्पो
3 तालदांगा फाल्गुनी सिंहबाबू
4 मेदिनीपुर सुजॉय हाजरा
5 हारुआ एसके रबिउल इस्लाम
6 नैहाटी सनत दे

BJP ने बीते कल जारी की थी लिस्ट

टीएमसी से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा ने नैहाटी से रूपक मित्रा, हरोआ से बिमल दास, मदारीहाट से राहुल लोहार, मेदिनीपुर से सुभाजीत रॉय, तालडांगरा से अनन्या रॉय चक्रवर्ती और सीताई से दीपक कुमार रॉय को उम्मीदवार बनाया है।

कब होने हैं उपचुनाव?

विपक्षी वाम मोर्चा और कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। राज्य की छह सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें अलीपुरद्वार जिले की मदारीहाट, कूचबिहार की सिताई, उत्तर 24 परगना की नैहाटी और हरोआ, बांकुड़ा की तालडांगरा और पश्चिम मेदिनीपुर जिले की मेदिनीपुर शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में इन उपचुनावों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। इस दौरान चुनाव आयोग ने 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तारीखों का भी ऐलान किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com