Mahua Moitra Resignation Challenge BJP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 15 सालों बाद राज्य में सत्ता गंवाने के बाद पार्टी लगातार अंदरूनी संकट से जूझ रही है। विधायक दल में बड़ी टूट के बाद अब पार्टी के संसदीय दल में भी टूट की अटकलें तेज हो गईं है। पार्टी के संसदीय दल में टूट की खबर तब और मजबूत हुई जब 8 जून को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के समय सांसद काकोली घोष ने 20 सांसदों के NDA में जाने का फैसला किया।
वहीं, दूसरी ओर TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को सभी पदों और राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। वे TMC के सीनियर नेता थे। साथ ही 13 साल से राज्यसभा में पार्टी के चीफ व्हिप भी थे। उन्होंने राज्यसभा और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद दिल्ली में ममता की पार्टी के लगभग 14 बागी लोकसभा सांसदों ने सीएम सुवेंदु अधिकारी के साथ बैठक की। इस अहम बैठक के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
इस घटनाक्रम के बाद ममता बनर्जी की करीबी सांसद महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों पर जोरदार हमला बोला है। मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर बागी सांसदों बरसते हुए खुली चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा उनमें अगर दम है तो वो इस्तीफा देकर फिर से चुनाव लड़कर दिखाएं। मोइत्रा ने पोस्ट में लिखा, 2024 में सांसद TMC के टिकट पर जीते थे।
आगे उन्होंने लिखा, जनादेश NDA के लिए नहीं था। वे सभी लालची, मतलबी और डरपोक गद्दार अब BJP में शामिल हो सकते हैं। अपनी सीटों से इस्तीफा दें और BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं कि आप कितने बड़े हीरो हैं।
महुआ टीएमसी सांसद यूसूफ पर भी जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि यूसूफ पठान क्या आप इसलिए दिल्ली भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत दिखाइए। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे जिले ने आपको भारी अंतर से जिताया है। थोड़ी शर्म और थोड़ी रीढ़ की हड्डी (आत्म-सम्मान) दिखाइए।
ये भी पढ़ें- लोकतंत्र या तानाशाही? CM विजय के फैसलों पर उठाया सवाल तो पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, BJP ने बोला हमला
इस बीच खबर आई कि टीएमसी के बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के सामने नई मांग रखी है। TMC सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिखकर पार्टी को एक अलग संसदीय दल का दर्जा देने की मांग की है। बागी गुट ने एनडीए के साथ जाने की भी इच्छा जाहिर की है।