ये सर्कस है... बागी गुट पर जमकर बरसे सौगत रॉय, फिरहाद हकीम से पूछे- क्या BJP की विचारधारा मान ली?

West Bengal Politics: टीएमसी के बागी गुट द्वारा ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर पार्टी के सीनियर लीडर सौगत रॉय का फिरहाद हकीम और ऋतब्रत बनर्जी पर जमकर हमला बोला है।
"This is a circus..." Saugata Roy lashed out at the rebel faction and asked Firhad Hakim, "Have you accepted the BJP's ideology?"
सीनियर टीएमसी लीडर सौगत रॉय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Saugata Roy Statement On TMC Rebel MLAs: सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों ने बैठक करके पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी मुखिया ममता बनर्जी अध्यक्ष पद से सस्पेंड कर दिया। साथ ही उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी महासचिव के पद से हटा दिया गया। बागी गुट द्वारा की गई कार्रवाई पर टीएमसी के सीनियर लीडर सौगत रॉय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रॉय ने बागी विधायक गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी को गुट का सर्कस बताया है।

बागी गुट पर निशाना

बागी TMC विधायकों द्वारा ममता बनर्जी की जगह खुद को चेयरपर्सन घोषित करने पर TMC सांसद सौगत रॉय ने मीडिया एजेंसी ANI से बात की। बातचीत में रॉय ने इसे सर्कस बताया। उन्होंने कहा यह एक सर्कस है। ममता बनर्जी ने खुद तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की और इसे एक विपक्षी पार्टी से राज्य की सत्ताधारी पार्टी बनाया। उन्हें कौन हटा सकता है?

'ऋतब्रत CPM के नेता'

बागी विधायकों के नेता पर सौगत रॉय ने बताया कि ऋतब्रत बनर्जी पहले CPM के सदस्य थे। उन्होने कहा कि जो लोग इस नए गुट में शामिल हुए हैं उन्हें TMC से निकाल दिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वे BJP के उकसावे पर TMC को कमजोर करने के लिए ऐसा कदम उठा रहे हैं।

फिरहाद से पूछेंगे सवाल

कोलकाता के पूर्व मेयर के बागी गुट में शामिल होने पर दुख जताते हुए सौगत रॉय ने कहा कि यह दुखद है कि फिरहाद हकीम, जिन्हें ममता ने इतना आगे बढ़ाया - एक साधारण पार्षद से मेयर और फिर मंत्री बनाया। वे पार्टी छोड़कर चले गए। उन्हें मूल पार्टी में वापस आ जाना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं और उनमें हिम्मत है, तो उन्हें BJP में शामिल हो जाना चाहिए। मैं फिरहाद हकीम से पूछूंगा कि क्या वे वास्तव में BJP की विचारधारा को मानते हैं। BJP की तरफ से पाला बदलने और TMC से दूरी बनाने का दबाव है।

'BJP चाहती है एक-पार्टी सिस्टम'

भाजपा पर तंज कसते हुए सौगत रॉय ने कहा कि BJP पूरे देश में एक-पार्टी सिस्टम चाहती है, जिससे असल में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। वे 'एक पार्टी, एक देश, एक वोट' के फॉर्मूले की ओर बढ़ रहे हैं। इसे हासिल करने के लिए, वे कई जगहों पर 'ऑपरेशन लोटस' चलाते हैं और पार्टियों को तोड़ते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com