TMC Crisis: फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी, दोबारा हुई पूछताछ

TMC Leader Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी रविवार को विधायक हस्ताक्षर विवाद मामले में पूछताछ के लिए एक बार फिर पश्चिम बंगाल पुलिस के CID कार्यालय पहुंचे।
Abhishek Banerjee Appears Before CID Again in MLA Signature Mismatch Case
अभिषेक बनर्जी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

TMC MP Abhishek Banerjee Update: पश्चिम बंगाल में विधायक के फर्जी हस्ताक्षर विवाद मामलें में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी आज पूछताछ के लिए दोबारा पुलिस के सीआईडी मुख्यालय पहुंचे। जहां अभिषेक से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि अभिषेक बनर्जी को दोपहर 12 बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया था लेकिन तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी निर्धारित समय से पहले ही सीआईडी कार्यालय पहुंच गए।

दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के निर्देश

बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने फर्जी हस्ताक्षर विवाद को लेकर राज्य पुलिस की खुफिया शाखा की जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि अगले दो सप्ताह तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई ना की जाए। अभिषेक बनर्जी रविवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचकर रिसेप्शन पर जाकर अपना पहचान पत्र दिखाया। उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बाद वह कार्यालय के अंदर गए। इस दौरान परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।

सोमवार और मंगलवार को भी होगी पूछताछ

गौरतलब है अभिषेक बनर्जी 11 जून को भी हस्ताक्षर मिसमैच मामले में पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुंचे थे। जहां उनसे करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी। जिसके बाद सीआईडी ने उन्हें दोबारा रविवार को पेश होने के लिए कहा था।

लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को सोमवार और मंगलवार को भी अलग-अलग मामलों में पूछताछ के लिए सीआईडी और ईडी के सामने पेश होना है।

सोमवार (15 जून)- सोमवार को उन्हें पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय में पेश होना है। जहां पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें 3 जून को नोटिस जारी किया था।

मंगलवार (16 जून)- मंगलवार को उन्हें एक बार फिर से सीआईडी मुख्यालय में पेश होना है। बनर्जी पर विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। जिसके लिए सीआईडी ने उन्हें 12 जून को नोटिस जारी कर सूचित किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com