Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दीदी छोड़ मोदी के शरण में बागी… दिल्ली की सीक्रेट मीटिंग पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- दबाव में है लोकतंत्र

TMC Parliamentary Party Split: TMC विधायक दल के बाद संसदीय दल में टूट होने लगी है। इस पर पार्टी नेता कल्याण बनर्जी ने दावा किया है कि यूसुफ पठान को अमित शाह का फोन आया था।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 09, 2026 | 04:22 PM

कल्याण बनर्जी और यूसुफ पठान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kalyan Banerjee Yusuf Pathan Amit Shah: तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल में टूट के बाद संसदीय दल में टूट की खबर पर पार्टी के नेता जमकर भाजपा और बागी नेताओं पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक दिन पहले ही महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों को चेतावनी दी थी। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने भी बागी सांसदों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बहरामपुर से पार्टी के सांसद यूसुफ पठान पर उन्होंने कहा कि उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फोन आया था। वहीं, कल्याण बनर्जी के बयान पर अभी तक यूसुफ पठान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। विधायक दल में बड़ी टूट के बाद पार्टी में अब करीब 20 सांसदों के भी टूटने का खतरा मंडरा रहा है।

भूपेंद्र यादव के घर पर हुई मीटिंग

कल्याण बनर्जी ने कहा कि पार्टी के अंदर बगावत के मुद्दे पर मैं बस इतना ही कह सकता हूं, बागी सांसदों ने भूपेंद्र यादव के घर जाने का फैसला किया और वहां विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। संदेश साफ है। उन्होंने असल में बीजेपी का साथ चुन लिया है। उन्होंने अपने राजनीतिक नेता के तौर पर ममता बनर्जी की जगह नरेंद्र मोदी को चुना है।

सम्बंधित ख़बरें

अब बर्फबारी भी नहीं रोक पाएगी लद्दाख का रास्ता, जोजिला सुरंग का ब्रेकथ्रू हुआ सफल; भारत ने रचा इतिहास

मोदी कैबिनेट से 12 मंत्रियों की होगी छुट्टी… राज्यसभा चुनाव के बाद होगा फैसला, जानिए किसे किया जाएगा शामिल?

ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पर खान सर को मिली राहत

खान सर को पटना कोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, अगली सुनवाई तक पुलिस नहीं कर सकती अरेस्ट

On the issue of rebellion within the party, I can only say this: the rebel MPs chose to visit Bhupender Yadav’s residence, and even the Leader of the Opposition, Suvendu Adhikari, was present there. The message is clear—they have effectively aligned themselves with the BJP. They… pic.twitter.com/rtEz5jXadg — Kalyan Banerjee (@KBanerjee_AITC) June 9, 2026

आगे उन्होंने कहा कि मैं इन सभी सांसदों से कहूंगा कि वे अपने चुनाव क्षेत्रों में वापस जाएं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और उन लोगों मिलें, जिन्होंने उन्हें चुना था। उन्हें यह तो सुनने दें कि लोग उनके कामों के बारे में क्या कहते हैं।

लोकतंत्र दबाव में है: कल्याण

कल्याण बनर्जी ने बताया कि सबसे चिंता की बात यह है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार कमजोर किया जा रहा है। असहमति की आवाज को दबाया जा रहा है और राजनीतिक डराने-धमकाने का माहौल बन रहा है। लोकतंत्र दबाव में है, जबकि पश्चिम बंगाल में तानाशाही वाली प्रवृत्तियां तेजी से साफ दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें- अब बर्फबारी भी नहीं रोक पाएगी लद्दाख का रास्ता, जोजिला सुरंग का ब्रेकथ्रू हुआ सफल; भारत ने रचा इतिहास

महुआ ने भी की निंदा

पार्टी की वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी की भरोसेमंद सिपाही महुआ मोइत्रा ने बागी सांसदों के साथ-साथ बहरामपुर से सांसद यूसुफ पठान पर भी हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या आप इसलिए दिल्ली भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत दिखाइए। आप भारत के लिए खेले हैं। हमारे जिले ने आपको भारी अंतर से जिताया था। थोड़ी शर्म और थोड़ी रीढ़ की हड्डी (आत्म-सम्मान) दिखाइए।

Tmc parliamentary party split kalyan banerjee yusuf pathan bjp mamata banerjee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 04:22 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Latest News
  • Mamata Banerjee
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.