Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, दिखाए काले झंडे, चले लात-घूसे, देखें VIDEO

Kalyan Banerjee Attacked in Hooghly: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले की खबरें सामने आ रही है। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 31, 2026 | 12:14 PM

कल्याण बनर्जी पर हमला (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

TMC MP Kalyan Banerjee: एक तरफ जहां पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले से जुड़ी खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, वहीं अब TMC के एक और सांसद पर हमले की खबर सामने आई है। हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की खबरें सामने आ रही हैं।

खबरों के मुताबिक, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में उस समय हमला किया गया, जब वे चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। उन्हें प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया, जिन्होंने काले झंडे दिखाए, नारे लगाए और कथित तौर पर इस घटना के दौरान उनके साथ मारपीट भी की।

कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को लोगों ने काले झंडे दिखाए और मारपीट की।

सम्बंधित ख़बरें

हीरो बनने क्यों चले गए… अभिषेक पर हमले के बाद BJP मंत्री का पलटवार, बोले- एक अंडा फेंका तो उनको चोट लग गई!

शासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

हेलमेट नहीं होता तो जान चली जाती, जरूरत नहीं थी तो ICU में क्यों रखा? हमले के बाद फूट पड़ा दीदी का गुस्सा

भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव

Hooghly, West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee was reportedly attacked in Hooghly while going to submit a deputation at Chanditala Police Station. He was surrounded by protesters who showed black flags, raised slogans, and allegedly assaulted him during the incident pic.twitter.com/oYRP0YCr5d — IANS (@ians_india) May 31, 2026

क्या बोले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी

इस हमले में टीएमसी सांसद लहूलुहान हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं ने उनके साथ गाली-गलौज की और हमला किया।

Hooghly, West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee says, “I was coming alone; there was no one with me. BJP members used abusive language and hit me on the head with a deuce ball. My head is bleeding… Now people will decide whether it is right or wrong that MPs are being continuously… pic.twitter.com/Yw5NNhufzh — IANS (@ians_india) May 31, 2026

TMC सांसद कल्याण बनर्जी अपने ऊपर हुए हमले पर कहा, “मैं अकेला आ रहा था; मेरे साथ कोई नहीं था। भाजपा के सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर एक ड्यूस बॉल से मारा। मेरे सिर से खून बह रहा है। अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें – शासक बन गए हत्यारे! अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की राहुल-अखिलेश ने की निंदा, बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार

अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला

आपको बताते चलें, कि TMC सांसदों पर हमले के संबंध में दो दिनों में सामने आने वाली यह दूसरी रिपोर्ट है। इससे पहले ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उन पर अंडे फेंके, पत्थरबाजी की और ईंटों से हमला किया। कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने बचाव के लिए हेलमेट का सहारा नहीं लिया होता तो कल उनकी जान चली जाती।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने इन हमलों को जनता का गुस्सा बताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह हमले 15 साल के गुस्से का नतीजा है। भाजपा नेताओं का मानना है कि टीएमसी के शासनकाल में भाजपा नेताओं पर टीएमसी ने कई अत्याचार किए थे और अब वे जनता का गुस्सा देख रहे हैं।

Tmc mp kalyan banerjee reportedly attacked in hooghly

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2026 | 11:53 AM

Topics:  

  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.