सांसदों पर हुए हमले…तो हरकत में आई TMC, लोकसभा स्पीकर से शिकायत करेगी तृणमूल कांग्रेस
TMC MP Attacked Update: बंगाल में TMC सांसदों पर कथित हमले कथित हमले पर पार्टी गंभीर है। TMC मामले को लोकसभा और कोर्ट ले जाने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी रणनीति बना रही है।
- Written By: अमन मौर्या
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Abhishek Banerjee Meet Lok Sabha Speaker: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले की पूरे देश में निंदा हुई। मामले पर विपक्ष ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा। भाजपा नेताओं की तरफ से भी इस पर बयान सामने आए। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी 30 मई को हुई इस घटना की जानकारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को देंगे। साथ ही साथ वे कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
हमले को लेकर पार्टी गंभीर
सूत्रों की माने तो पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर पार्टी गंभीर है। TMC ने आरोप लगाया है कि 30 मई को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में केवल एक सांसद पर हमला नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। डायमंड हार्बर से TMC सांसद अभिषेक बनर्जी हुए हमले को लेकर पार्टी संसद और न्यायपालिका दोनों के समक्ष उठाने की रणनीति बना रही है।
TMC MP Abhishek Banerjee will apprise Lok Sabha Speaker OM Birla of the attack on him on 30 May. He will also move the Court in this matter: AITC Sources (file pic) pic.twitter.com/rpLxBuRmPW — ANI (@ANI) June 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में TMC सांसदों पर हुए हमलों से भड़की शिवसेना UBT; ‘सामना’ में की राष्ट्रपति शासन की मांग
सांसद को शोभा नहीं देता… कल्याण बनर्जी की नौटंकी पर मंत्री दिलीप घोष ने बोला हमला, कपिल सिब्बल को दी नसीहत
ममता बनर्जी के खिलाफ महाविद्रोह! TMC के 80 में से 60 विधायक ऑउट ऑफ रीच, बंगाल की सियासत में मचा हड़कंप!
BJP नहीं TMC के लोगों ने ही अभिषेतक बनर्जी को पीटा…सोनारपुर अटैक मामले में नया ट्विस्ट, सियासी बवाल तय!
कल्याण बनर्जी पर भी हमले का दावा
पश्चिम बंगाल में एक ओर जहां सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले से खबरें लगातार सुर्खियों में हैं, वहीं हुगली में एक और TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की खबरें सामने आई हैं।
Hooghly, West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee was reportedly attacked in Hooghly while going to submit a deputation at Chanditala Police Station. He was surrounded by protesters who showed black flags, raised slogans, and allegedly assaulted him during the incident pic.twitter.com/oYRP0YCr5d — IANS (@ians_india) May 31, 2026
खबरों के मुताबिक, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में उस समय हमला किया गया, जब वे चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। उन्हें प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया, जिन्होंने काले झंडे दिखाए, नारे लगाए और कथित तौर पर इस घटना के दौरान उनके साथ मारपीट भी की।
दो सांसदों पर हुए हमले
TMC सांसदों पर हमले के संबंध में दो दिनों में अब लगातार दो घटनाएं सामने आई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उन पर अंडे फेंके, पत्थरबाजी की और ईंटों से भी हमला किया था। उन्होंने मीडिया को बयान दिया था कि इस हमले में उनकी उनकी जान भी जा सकती थी।
ये भी पढ़ें- हीरो बनने क्यों चले गए… अभिषेक पर हमले के बाद BJP मंत्री का पलटवार, बोले- एक अंडा फेंका तो उनको चोट लग गई!
बीजेपी का पलटवार
बीजेपी नेताओं ने भी मामले पर बयान दिया। उन्होंने टीएमसी सांसदों हुए कथित हमले को जनता का गुस्सा बताया है। उनके अनुसार, यह हमला पिछले 15 सालों के गुस्से का नतीजा है। भाजपा नेताओं का मानना है कि टीएमसी के शासनकाल में भाजपा नेताओं पर टीएमसी ने कई अत्याचार किए थे और अब वे जनता का गुस्सा देख रहे हैं।
