Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नतीजे आने दीजिए, होश उड़ जाएंगे’, Exit Poll के दावों को ममता की पार्टी ने नकारा; जीत को लेकर किया बड़ा दावा

West Bengal Exit Poll: P-MARQ ने अपने एग्जिट पोल (West Bengal Exit Poll) में टीएमसी को 118 से 138 सीटें दी है। वहीं, बीजेपी को 150 से 175 सीटें आता हुआ दिखाया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 29, 2026 | 08:22 PM

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mamata Banerjee On West Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। जहां तमाम एजेंसियां टीएमसी के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी को मजबूत स्थिति में दिखा रही हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा कि एग्जिट पोल निराधार हैं। इनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। हम 235 से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा 50 से अधिक सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

गौरतलब है कि आज दूसरे फेज की वोटिंग के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। 4 मई को वोटों की गिनती होनी है। हालांकि, इससे पहले सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ें ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।

एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त

P-MARQ ने अपने एग्जिट पोल (West Bengal Exit Poll) में टीएमसी को 118 से 138 सीटें दी है। वहीं, बीजेपी को 150 से 175 सीटें आता हुआ दिखाया है। Matrize के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी 125 से 140 सीटों पर जीत रही है, वहीं बीजेपी 146 से 161 सीटों पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। Peoples Pulse के सर्वे के मुताबिक, टीएमसी 178 से 189 सीटों पर, जबकि बीजेपी 95 से 110 सीटों पर जीतने की स्थिति में है। पीपल्स पल्स के पोल में पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की वापसी दिख रही है।

सम्बंधित ख़बरें

हिम्मत है तो इस्तीफा दो… TMC के बागी सांसदों को हुमायूं कबीर ने दी खुली चुनौती, ममता के लिए किया बड़ा ऐलान

Bhabanipur Assembly Election Result: हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं ममता, कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की याचिका

TMC सांसदों का NCPI में विलय या दलबदल कानून का मजाक? सुप्रीम कोर्ट के नियमों के बीच खड़ा हुआ बड़ा विवाद

यह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी

‘हमें एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं’

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा कि हम जनता के सर्वेक्षणों पर विश्वास करते हैं। एग्जिट पोल पर नहीं। हम सभी 4 मई का इंतजार कर रहे हैं और हमें अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Bengal Election: क्या बंगाल में ‘डबल डिजिट’ पार करेगी भाजपा, या 200 का आंकड़ा छू पाएगी टीएमसी? देखें रिपोर्ट

दूसरे फेज में ऐतिहासिक मतदान

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि 92.47% मतदान हुआ है। पहले चरण से थोड़ा ज्यादा मतदान दूसरे चरण में हुआ है। चुनाव शांतिपूर्वक हुआ, कुछ जगहों पर 1-2 घटनाएं हुई। कोलकाता में ऐतिहासिक मतदान हुआ है, जो लोग कभी वोट नहीं देते थे उन लोगों ने भी इस बार आकर मतदान किया। लोगों ने त्योहार की तरह इसे मनाया। इस बार ऐतिहासिक मतदान हुआ है।

Tmc chief mamata banerjee reaction on west bengal exit poll result

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 08:22 PM

Topics:  

  • Election Exit Poll
  • Mamata Banerjee
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.