Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिख भावनाओं के अपमान पर बंगाल में गरमाई राजनीति, भाजपा ने FIR के बाद ममता को घेरा

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने सिखों की भावनाएं आहत करने के आरोप को ममता बनर्जी की राजनीति बताया। वे बोले तख्ती फेंकी गई लेकिन किसी का अपमान नहीं किया गया, वाहेगुरु सारी सच्चाई जानते हैं।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 15, 2025 | 08:43 PM

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और पश्चिम-बंगाल की CM ममता बनर्जी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता में सिख भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज हुई एफआईआर पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे ममता बनर्जी की राजनीतिक साजिश करार दिया है। घटना एक विरोध प्रदर्शन के दौरान की है, जब पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने एक तख्ती फेंकी, जिस पर चप्पल की तस्वीर बनी थी। मजूमदार का कहना है कि तख्ती कहां गिरेगी, यह कोई नियंत्रित नहीं कर सकता। उनके मुताबिक, जिस व्यक्ति को तख्ती लगी, उसने खुद इस मामले में कोई शिकायत नहीं की और स्पष्ट कर दिया था कि वह बयान देकर स्थिति साफ करेंगे।

मजूमदार ने इस पूरे विवाद को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह खुद बचपन से सिख इतिहास से जुड़े बलिदानों को सम्मान देते आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की कुर्बानियों की कहानियां सुनते हुए बचपन बिताया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ वोटों के लिए गुरुद्वारों में जाते हैं, लेकिन वे सिख धर्म के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं और किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना उनका इरादा कभी नहीं रहा।

#WATCH | Kolkata | On FIR registered against him by General Secretary, Shri Gurudwara Singh Sabha, Kolkata, for allegedly hurting Sikh sentiments, Union Minister Sukanta Majumdar says, “This is Mamata Banerjee’s political stand. This has happened at her direction. A protest was… pic.twitter.com/4E3q8ae4cg — ANI (@ANI) June 15, 2025

तख्ती पर बनी थी चप्पल की तस्वीर, गलती से लगी किसी को
प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर फेंकी गई तख्ती में किसी विशेष व्यक्ति को लक्ष्य नहीं बनाया गया था। तख्ती पर चप्पल की तस्वीर थी, लेकिन उसका मकसद किसी धर्म या व्यक्ति का अपमान नहीं था।

सम्बंधित ख़बरें

मनपा चुनाव से पहले संभाजीनगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

MBMC चुनाव का महासंग्राम, मंत्री बनाम विधायक, आरोपों की राजनीति चरम पर

Ulhasnagar News: ‘दोस्ती का गठबंधन’ में तालमेल की कमी, दो वार्डों में सहयोगी दल आमने-सामने

नेतन्याहू के बेटे की शादी युद्ध की भेंट चढ़ी, शादी से ठीक पहले युद्ध ने मचा दिया कोहराम

सिखों के प्रति सम्मान, आरोपों को बताया राजनीति
मजूमदार ने कहा कि विरोध सिर्फ एक माध्यम था, लेकिन इसे ममता सरकार ने सियासी चाल में बदल दिया। उन्होंने दावा किया कि सिख धर्म के लिए जितना आदर उनके मन में है, उतना विपक्षी खेमे में शायद ही किसी के पास हो।

Sukanta majumdar sikh sentiment controversy kolkata

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2025 | 08:43 PM

Topics:  

  • BJP
  • Kolkata
  • Sikh Pilgrims
  • Sukanta Majumdar
  • TMC
  • West Bangal News
  • West Bengal CM Mamata Banerjee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.