Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bengal Election 2026: युवाओं को ‘पॉकेट मनी’, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये, TMC ने जारी किया घोषणापत्र

West Bengal Election 2026: ममता बनर्जी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें महिलाओं से लेकर बेरोजगार युवाओं तक का ध्यान रखा गया है। 1500 रूपये से लेकर 1700 रूपये तक दिए जाने की बात कही।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Mar 21, 2026 | 06:05 PM

ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mamata Banerjee Manifesto: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे एकजुट हों और बंगाल को बचाने के लिए BJP के खिलाफ लड़ें। अगर केंद्रीय एजेंसियां आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वह आपको पैसे देने की कोशिश कर रही हैं, तो पैसे न लें। वह पैसे और हथियार लाते हैं, सीमावर्ती इलाकों से माफिया लाते हैं और यहां अशांति और दंगे भड़काने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं बंटवारे वाली राजनीति नहीं कर रही हूं। हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई, सभी एक समान हैं। घोषणा पत्र जारी करते हुए पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत, सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे और SC/ST वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,700 रुपये मिलेंगे। जो युवा बेरोजगार हैं, उन्हें पॉकेट मनी के तौर पर हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे।

सोशल मीडिया पर भी किया पोस्ट

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जानकारी साझा की उन्होंने लिखा कि मैं बंगाल के लिए अपनी 10वीं ‘प्रतिज्ञा’ विनम्रतापूर्वक प्रस्तुत करती हूं, ताकि मेरी सरकार के चौथे कार्यकाल में विकास की गति निरंतर बनी रहे। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 500 रुपये की वृद्धि के साथ, सामान्य वर्ग की लाभार्थियों को 1,500 रुपये (वार्षिक 18,000 रुपये) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की लाभार्थियों को 1,700 रुपये (वार्षिक 20,400 रुपये) की मासिक वित्तीय सहायता मिलती रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

भारतीय राजनीति की सबसे सफल महिला नेता! फिर भी ममता बनर्जी ने क्यों नहीं की शादी? जान लीजिए असली वजह

जिस IAS अधिकारी के लिए केंद्र से लड़ गई थीं ममता बनर्जी, TMC के चुनाव हारते ही इस्तीफा देकर छोड़ा साथ!

15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?

I humbly present my 10 ‘Protigya’ for Bengal, so that the wheels of development continue to move forward in the fourth term of my government. Under Lakshmir Bhandar, with an increase of ₹500, women will continue to receive monthly financial assistance of ₹1,500 for General… pic.twitter.com/qt3TUInByi — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 20, 2026

हर परिवार को मिलेगा पक्का घर- सीएम ममता

सीएम ममता बनर्जी ने अपने मेनिफेस्टो में कई बड़े वादे किए हैं। इन वादों में पक्का घर बनाने का भी वादा शामिल है ममता बनर्जी ने कहा है कि मैं वादा करता हूं कि बंगाल के हर परिवार के पास पक्का मकान होगा और हर घर में पाइप से पीने का पानी उपलब्ध होगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में ‘द्वारे चिकित्सा’ शिविरों का आयोजन प्रत्येक ब्लॉक और शहर में किया जाएगा जिससे चिकित्सा सुविधाएं द्वार तक पहुंच सकें। शिक्षा क्षेत्र में ‘बांग्लार शिक्षायतन’ पहल के तहत सभी सरकारी विद्यालयों के ढांचागत उन्नयन पर जोर दिया जाएगा।

किसानों के लिए महा कृषि बजट का वादा

किसानों के लिए ममता बनर्जी ने 30 हजार करोड़ रुपए का ‘कृषि-बजट’ बनाने का संकल्प लिया है। इससे किसान परिवारों को निरंतर सहायता, भूमिहीन किसानों को संबल और कृषि क्षेत्र का समग्र उन्नयन सुनिश्चित होगा।

बंगाल बनेगा व्यापार का प्रवेश द्वार

आर्थिक विकास के लिए बंगाल को पूर्वी भारत का व्यापार प्रवेश-द्वार बनाने की दिशा में काम होगा। जिसमें विश्व-स्तरीय लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह, व्यापारिक ढांचा और एक अत्याधुनिक ‘वैश्विक व्यापार केंद्र’ शामिल होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन का निर्बाध लाभ सुनिश्चित किया जाएगा और इसे चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र लोगों तक विस्तारित किया जाएगा। प्रशासनिक सुधार के तहत सात नए जिलों की स्थापना और शहरी स्थानीय निकायों की संख्या बढ़ाने का भी वादा है।

यह भी पढ़ें: प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल: आज से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हुए स्पीड और पावर पेट्रोल

पांच साल के लिए कारगर 10 प्रतिज्ञाएं

ममता बनर्जी ने कहा कि ये 10 प्रतिज्ञाएं उनके शासन की नींव बनेंगी और अगले पांच वर्षों के लिए स्पष्ट कार्ययोजना का काम करेंगी। तृणमूल कांग्रेस का यह घोषणा-पत्र कल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं-युवाओं-किसानों पर फोकस और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर आधारित है, जो पार्टी की चुनावी रणनीति का मुख्य हिस्सा है।

Mamata banerjee release manifesto bengal election 2026 announce big schemes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 05:58 PM

Topics:  

  • Mamata Banerjee
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.