Bengal Election: सांप पर भरोसा कर लेना, लेकिन BJP पर नहीं, ममता की जनता को चेतावनी; चुनाव से पहले गरमाया माहौल

Mamata Banerjee: सीएम ममता ने कहा कि वो तो बस बंगाल पर हमला करने के सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। अपने इस घटिया एसआईआर अभियान में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लाखों असली वोटर्स के नाम काट दिए हैं।
mamata banerjee attack on bjp
बंगाल सीएम ममता बनर्जी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mamata Banerjee Attack On BJP: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे पर हमलावर हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी की तुलना जहरीले सांप से की है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी पर भरोसा करना जहरीले सांपों पर भरोसा करने जैसा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बयान हाबड़ा में आयोजित एक जनसभा में दिया है।

सीएम ममता ने कहा कि वो तो बस बंगाल पर हमला करने के सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। अपने इस घटिया एसआईआर अभियान में उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लाखों असली वोटर्स के नाम काट दिए हैं। यहां तक कि धर्मार्थ अध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े साधु संतों के नाम भी वोटर लिस्ट से बेहरमी से हटा दिए हैं।

'वोटरों को नजरअंदाज किया गया'

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इन लोगों ने बंगाल के असली वोटरों को इतनी बेशर्मी से नजरंदाज किया है। इस चुनाव में जनता को भी उन्हें पूरी तरह से नकार देना चाहिए। किसी तरह की कोई रहम नहीं करना चाहिए। कोई दूसरा मौका नहीं मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जनसभा में कहा कि यह चुनाव बंगाल में पहचान, भाषा, अधिकारों और लोकतंत्र की मूल भावना की रक्षा करने के बारे में है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष सरकार लोगों की जरूरतों और अकांक्षाओं को पूरा करना जारी रखेगी। इसके साथ ही ममता ने कहा कि सभी को उन ताकतों के खिलाफ एकजुट रहना है, जो समाज को बांटने और अशांति फैलान की कोशिश कर रहे हैं।

बंगाल में कुल दो चरणों में चुनाव

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका है। बंगाल में इस बार केवल दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इन दोनों चरणों में राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं, चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com