कोलकाता में फैली दहशत, गल्फ ग्रीन इलाके से मिला महिला का कटा सिर, सकते में पुलिस
कोलकाता के टॉलीगंज के गल्फ ग्रीन इलाके में आज शुक्रवार की सुबह मानव शरीर से काटकर अलग किया गया एक सिर कूड़े के ढेर से बरामद किया गया। यह सिर किसी महिला का होने का संदेह है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोलकाता: कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में आज शुक्रवार की सुबह मानव शरीर से काटकर अलग किया गया एक सिर कूड़े के ढेर से बरामद किया गया। यह सिर किसी महिला का होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि, फिलहाल पूरा शव या शव के अन्य भाग बरामद नहीं हुए हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि, स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन के पास ग्राहम रोड पर एक प्लास्टिक बैग देखा जिसमें शरीर का हिस्सा था। पुलिस ने कहा कि, दक्षिण उपनगरीय संभाग के अंतर्गत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थानीय पुलिस थानों के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
उन्होंने यह भी बताया कि सिर को जांच के लिए एम. आर. बांगुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया, ‘‘कूड़े के ढेर से एक मानव शरीर का अंग बरामद किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शरीर के बाकी अंगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
कब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बाबत कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 95 के पार्षद तपन दासगुप्ता ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों से एक प्लास्टिक बैग में शव के अंग होने की सूचना मिलने पर मैं मौके पर गया था और इसके बाद मैंने गोल्फ ग्रीन पुलिस थाने को इसकी सूचना दी।” की रक्षा की बात हो रही है। यह हम सभी का कर्तव्य है। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि संविधान का सम्मान किसने किया है और किसने इसका अपमान किया है…”
फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पुलिस ने सारे इलाके को घेर लिया है। इसके साथ ही शव के बाकी हिस्से की भी तलाश जारी है। और कटे सिर से महिला की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। ये शव यहां कैसे आया इसकी भी जांच हो रही है।
खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि बीते नवंबर को, मालदा के गाजोल प्रखंड के देवतला ग्राम पंचायत के हियाखोर गांव में सुबह एक अधेड़ का कटा हुआ सिर और धड़ मिला था। कार्तिकी अमावस्या (काली पूजा/दिवाली) के दौरान हुई इस घटना से इलाके में मानव बलि की अफवाह को लेकर दहशत फैल गई थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
