Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोटों की गड्डियां और वो भी जली हुई…टीएमसी छात्र संघ के कमरे से आई तस्वीर से मचा हड़कंप! देखें VIDEO

Kolkata Cash Recovery: कोलकाता के सुरेंद्रनाथ कॉलेज में टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर से मिले सूटकेस भरे जले हुए नोट। करोड़ों की नकदी बरामदगी से मचा हड़कंप, उठ रहे कई सवाल।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 02, 2026 | 10:39 PM

टीएमसी छात्र संघ के कमरे से मिली नोटों की गड्डियां (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

TMC Student Union Cash Recovery: कोलकाता में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टीएमसी छात्र यूनियन के कार्यालय से जले हुए नोट मिलने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि बरामद हुई रकम करोड़ों रुपये की हो सकती है। यह नकदी सुरेंद्र नाथ कॉलेज के परिसर में स्थित छात्र यूनियन कार्यालय में कई सूटकेसों में रखी गई थी। इतनी बड़ी मात्रा में नोट मिलने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह पैसा किसका है और यहां तक कैसे पहुंचा।

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स वीडियो साझा कर रहे हैं और इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा गया कि इतनी बड़ी रकम की बरामदगी कई सवाल खड़े करती है। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि छात्रों और आम लोगों के साथ किस तरह की लूट हुई होगी।

 

सम्बंधित ख़बरें

पहले पश्चिम बंगाल…और अब पार्टी से हाथ साफ! ममता का होगा उद्धव ठाकरे वाला हाल? बागियों ने बढ़ाई मुश्किलें

20-21 जून को बंगाल जाएंगे PM मोदी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना और मिशन बंगाल, जानें क्यों खास है यह दौरा

मर जाऊंगी पर…ममता बनर्जी के धरने को लेकर बवाल, कोलकाता पुलिस ने नहीं दी परमिशन, बोली- वहीं करूंगी प्रदर्शन

कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO

💰 सूटकेस भरकर पैसा वो भी दीमक लगा हुआ
सुरेंद्रनाथ कॉलेज के यूनियन रूम को TMC के स्टूडेंट विंग ने अपना पार्टी क्लब बना रखा था। अब वहाँ से भरे-भरे सूटकेस निकले हैं। pic.twitter.com/0dNaeCuX6w
— मुकुल चौधरी (@Mukul_Ch_) June 2, 2026

टीएमसी नेता के खेत से भी मिली थी करोड़ों की नकदी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक टीएमसी नेता के खेत से 2 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की थी। यह कार्रवाई उत्तर 24 परगना जिले में की गई थी। पुलिस के अनुसार, टीएमसी शासित बादुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस का कहना है कि दीपंकर भट्टाचार्य से कुल 3.04 करोड़ रुपये बरामद किए गए। इनमें से 80 लाख रुपये उनकी गिरफ्तारी के समय मिले थे, जबकि 2.24 करोड़ रुपये उनके खेत से बरामद हुए। अधिकारियों के मुताबिक 500-500 रुपये के नोट ट्रॉली बैग और बोरियों में भरकर खेत में छिपाए गए थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दीपंकर भट्टाचार्य ने अपने खेत में बड़ी मात्रा में नकदी छिपा रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नोटों से भरे चार ट्रॉली बैग और एक बोरी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें- देश में रहना है तो वंदे मातरम बोलना होगा… CM सुवेंदु का विपक्ष को दोटूक, बोले- यह सनातन संस्कृति

दीपंकर भट्टाचार्य को सोमवार को बदुरिया के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान भट्टाचार्य ने खुद खेत में नकदी छिपाने की बात स्वीकार की थी।

Kolkata surendranath college tmc student union office burnt cash recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 10:39 PM

Topics:  

  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.