कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी आग! मची चीख-पुकार; खिड़कियां तोड़कर बचाई 70 मरीजों की जान, देखें VIDEO

Anandalok Hospital Fire: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग। आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर। जानें ताजा स्थिति।
A fire broke out at Anandalok Hospital in Kolkata's Salt Lake on April 21. 70 patients evacuated safely. Short circuit suspected. Check latest casualty and rescue updates.
आनंदलोक अस्पताल में लगी आग (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

 Salt Lake Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के एक बड़े अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। सॉल्ट लेक के आनंदलोक अस्पताल में आग लगने की एक घटना सामने आई है। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल की कई मंजिल आग की चपेट में आ गई है।

सूचना मिलते ही, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से अस्पताल में आग लगी है। लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आनंदलोक अस्पताल में लगी आग

कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी भीषण (Hospital Fire) आग का यह वीडियो देखिए।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे आनंदलोक अस्पताल की पहली मंजिल में आग लग गई। आग की खबर मिलते ही अस्पताल में हंगामा मच गया। अस्पातल में मौजूद मरीजों को व्हीलचेयर और स्ट्रैचर की मदद से आनन-फानन में रेस्क्यू किया गया। आग की लपटें दिखते ही बाहर के आम लोगों ने भी तुरंत अस्पताल में घुसकर मरीजों को बाहर निकालने में मदद की। फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

कोलकाता के मशहूर अस्पताल आनंदलोक में आग (Hospital Fire) की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि अस्पताल के सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है। इस समय अस्पताल के सभी मंजिलों में बारीकी से जांच की जा रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अस्पताल में कोई मरीज या स्टाफ छूटा तो नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com