Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल की मिठाइयों पर चढ़ा सियासी रंग, TMC, BJP और लेफ्ट…; पार्टी के ठप्पे वाले संदेश से पटा बाजार

Bengal Election 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच कोलकाता की एक स्वीट शॉप ने सियासी दलों के चुनाव चिन्हों को पारंपरिक 'संदेश' मिठाई पर उकेरा है। लोगों के बीच में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: Apr 27, 2026 | 10:43 AM

बंगाल में मशहूर मिठाई संदेश, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Kolkata Political labeled Sweet Sandesh: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का उत्साह अब केवल रैलियों, भाषणों और राजनीतिक नारों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका स्वाद अब कोलकाता की मशहूर मिठाइयों में भी घुलने लगा है। अब बाजार में चुनाव चिन्हों से सजी मिठाइयां भी मिलने लग गई हैं।

कोलकाता की एक मिठाई की दुकान ने इस चुनावी माहौल को एक नया और स्वादिष्ट मोड़ देते हुए राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्हों को ‘संदेश’ मिठाई पर तैयार किया है। यह पहल न केवल लोगों का ध्यान खींच रही है, बल्कि इंटरनेट पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सियासी दलों के निशानों से सजी मिठाइयां

दुकानदार ने इस विशेष ‘राजनीतिक संदेश’ को तैयार करने के लिए प्रमुख दलों के चिन्हों का सहारा लिया है। इसमें तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी के चुनाव निशानों को बेहद खूबसूरती और सफाई से मिठाई के ऊपर ढाला गया है।

सम्बंधित ख़बरें

पीएम मोदी ने खाई झालमुरी तो ममता बनर्जी पहुंचीं सब्जी मंडी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

पत्थरबाजी, बमबाजी और फायरिंग….PM मोदी की रैली से पहले जगदल में भड़की हिंसा, CISF जवान को लगी गोली

बंगाल चुनाव: टीएमसी कार्यकर्ता के बगीचे में मिला मौत का जखीरा; भारी तनाव के बीच 100 जिंदा बम बरामद

बंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति

VIDEO | Kolkata, West Bengal: Sweet shop turns political symbols into delicious sandesh with the Assembly elections going on. pic.twitter.com/l6aq2layoW — Press Trust of India (@PTI_News) April 26, 2026

इन खास डिजाइन वाले ‘संदेश’ को देखकर दुकान पर आने वाले ग्राहक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोग न केवल इन मिठाइयों को देख रहे हैं, बल्कि अपनी पसंदीदा पार्टी के प्रति समर्थन जताने के लिए उन्हीं निशानों वाली मिठाइयां खरीद भी रहे हैं।

चुनावी माहौल को दिलचस्प बनाने की कोशिश

दुकान के मालिक का कहना है कि इस पहल के पीछे उनका उद्देश्य किसी विशेष राजनीतिक दल का प्रचार या प्रसार करना कतई नहीं है। उनका मानना है कि बंगाल में चुनाव एक उत्सव की तरह होता है और उनका मकसद इस गंभीर चुनावी माहौल को थोड़ा दिलचस्प और नए अंदाज में पेश करना है। मालिक के अनुसार, वे हर चुनाव में कुछ नया करने का प्रयास करते हैं ताकि ग्राहकों को खरीदारी का एक अलग और यादगार अनुभव मिल सके। इस बार ‘चुनावी संदेश’ का यह फॉर्मूला लोगों को काफी पसंद आ रहा है और दुकान पर ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: पत्थरबाजी, बमबाजी और फायरिंग….PM मोदी की रैली से पहले जगदल में भड़की हिंसा, CISF जवान को लगी गोली

चुनाव की टेंशन के बीच हल्का-फुल्का माहौल

स्थानीय ग्राहकों ने इस रचनात्मकता की सराहना की है। कई लोगों का मानना है कि रैलियों और राजनीतिक गहमागहमी के बीच ऐसी पहल माहौल को थोड़ा हल्का-फुल्का बनाने में मदद करती है। हालांकि, कुछ ग्राहकों का नजरिया थोड़ा अलग भी है; वे इसे चुनावी माहौल के ‘व्यवसायीकरण’ के तौर पर देख रहे हैं।

Kolkata election special sweet sandesh political party symbols sweets

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 10:42 AM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Kolkata
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.