देश से बाहर निकालने का समय…CM सुवेंदु के ऐलान से अवैध प्रवासियों में हड़कंप, पत्थरबाजों को दी चेतावनी
West Bengal Park Circus Violence: बंगाल में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर हिंसा, बंगाल में घुसपैठ जैसे मुद्दे पर CM ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने पूर्व की ममता बनर्जी की सरकार पर भी निशाना साधा।
- Written By: अमन मौर्या
सुवेंदु अधिकारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Suvendu Adhikari Statement On Illegal Immigrants Bengal: पश्चिम बंगाल में सत्ता संभालते ही लगातार सीएम सुवेंदु आधिकारी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने कोलकाता में अतिक्रमण पर कार्रवाई, पशुवध पर नया नियम लाना, BSF को जमीन देने जैसे कई फैसले लिए जो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस बीच सीएम सुवेंदु ने एक नया बयान दिया है, जिससे राज्य में अवैध प्रवासियों की धड़कने तेज हो गई हैं। घुसपैठियों पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, जल्द ही इनको देश से बाहर निकाला जाएगा।
सुवेंदु ने कहा, कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है। अब इनको देश से बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने जनगणना प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसे पूर्व की ममता सरकार ने लटका रखा था।
पत्थरबाजों को चेतावनी
सोमवार को कोलकाता के कैमक स्ट्रीट में एक सभा को सीएम सुवेंदु अधिकारी संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, पहले हमने वोटर लिस्ट से इनकी पहचान की, उन्हें लिस्ट से हटाया और अब देश से निकालने का समय आ गया है। हालांकि, सीएम ने इस दौरान कोई समय-सीमा नहीं बताई।
सम्बंधित ख़बरें
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
महिलाओं को ₹3000 महीना और फ्री बस सफर! सुवेंदु कैबिनेट ने खोल दिया सरकारी खजाना, इन 5 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
कोलकाता में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में हुई हिंसा पर भी उन्होंने बोला। सीएम सुवेंदु ने कहा, पार्क सर्कस में उन लोगों ने जो किया, उन्हें उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। आसनसोल में एक पुलिस चौका में तोड़फोड़ भी हुई। उन्हें दो सौ प्रतिशत नतीजे भुगतने होंगे।
ये भी पढ़ें- …तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
सरकार कार्रवाई को लिए तैयार: सुवेंदु
पार्क सर्कस इलाके में हुई पत्थरबाज़ी की घटना पर पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी कहते हैं, ऐसी घटनाएं अब कश्मीर में भी नहीं होतीं। बंगाल में लोग एक तरह की ढिलाई के आदी हो गए थे। उन्हें लगता था कि सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। पुलिस अब कानून के मुताबिक सख्ती से कार्रवाई करेगी। वे कानून लागू करने वाली एजेंसी हैं।
#WATCH | Kolkata: On yesterday’s incident of stone pelting in Park Circus area, West Bengal CM Suvendu Adhikari says, “Such incidents no longer occur in Kashmir. In Bengal, people had become accustomed to a certain laxity—they felt that the government would not take any action… pic.twitter.com/j0cvU5LLhO — ANI (@ANI) May 18, 2026
आगे उन्होंने कहा, कि वो दिन अब चले गए जब पुलिसकर्मी घायल होते थे और पुलिस मंत्री बस एक AC कमरे में बैठकर तमाशा देखते रहते थे। अब उन दिनों को भूल जाइए। अब से बंगाल से गुंडागर्दी पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी। यह संदेश हर किसी तक पहुँचना चाहिए कि यह सरकार कार्रवाई करने के लिए है।
